लाइव न्यूज़ :

कोविड-19 के खतरे के बीच बीजिंग, सिंगापुर में भारतीयों ने मनाया गणतंत्र दिवस का जश्न

By भाषा | Updated: January 26, 2021 14:37 IST

Open in App

बीजिंग/सिंगापुर, 26 जनवरी कोविड-19 वैश्विक महामारी के खतरे के बीच चीन और सिंगापुर में भारतीय प्रवासियों ने मंगलवार को 72वें गणतंत्र दिवस का जश्न मनाया।

चीन में भारत के राजदूत विक्रम मिस्री ने बीजिंग में भारतीय दूतावास में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। राजधानी में कोविड-19 की मौजूदा स्थिति के कारण इस बार समारोह में केवल मिशन के अधिकारी और उनके परिवार वाले ही पहुंचे।

मिस्री ने राष्ट्र के नाम राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद का संबोधन पढ़ा। उन्होंने ‘चैती आर्ट्स फाउंडेशन’ द्वारा बनाए 'वंदे मातरम' के एक विशेष वाद्य गीत को भी जारी किया।

बीजिंग और कई शहरों में फिर से वायरस के मामले बढ़ रहे है, जिसके परिणामस्वरूप स्थानीय सरकारों ने सार्वजनिक समारोहों को प्रतिबंधित कर रखा है।

चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग की मंगलवार को जारी की गई रिपोर्ट के अनुसार देश में सोमवार को कोविड-19 के 82 नए मामले सामने आए और इससे एक व्यक्ति की मौत भी हुई।

वहीं, सिंगापुर में भारत के उच्चायुक्त पी. कुमारन ने गणतंत्र दिवस के जश्न की अगुवाई की और राष्ट्रीय ध्वज फहराया। उन्होंने फेसबुक पर लाइव स्ट्रीमिंग के माध्यम से राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद का संदेश पढ़ा।

कोविड-19 के सुरक्षा उपायों के मद्देनजर केवल उच्चायोग के सदस्य ही समारोह में शामिल हुए।

उच्च आयोग ने बताया कि मंगलवार शाम को ऑनलाइन भी एक गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन किया जाएगा। इसमें प्रधानमंत्री कार्यालय में सिंगापुर के मंत्री, डॉ. तेन सी लेंग सरकार का प्रतिनिधित्व करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026: जोफ्रा आर्चर का पहला वार! SRH के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा 'डक' पर आउट

भारतकोराडी थर्मल पावर प्लांट में बड़ा हादसा: गरम राख गिरने से 8 कर्मचारी झुलसे, 4 का इलाज जारी

भारत'अगर CBI की उनकी रिहाई के खिलाफ याचिका पर वही जज सुनवाई करते हैं, तो उन्हें इंसाफ नहीं मिलेगा', दिल्ली हाईकोर्ट से बोले केजरीवाल

कारोबारजल्दी कीजिए, दिल्ली में सोना-चांदी की कीमतें कम, जानें क्या है रेट

क्रिकेटहार्दिक पांड्या पर 1200000 रुपये और टिम डेविड पर मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना, आखिर क्यों MI और RCB खिलाड़ी पर एक्शन

विश्व अधिक खबरें

विश्वमादक पदार्थ की तस्करी, अमेरिकी सेना ने दो नावों पर किया हमला, 5 ढेर, सितंबर 2025 से 168 की मौत

विश्वहैती में पर्यटकों के बीच लोकप्रिय किले में भगदड़, 30 लोगों की मौत हो गई और कई घायल, वीडियो

विश्वकब शर्मिंदा होंगे अमेरिका और इजराइल?

विश्वपाकिस्तान को लेकर इतना बवाल क्यों?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी