लाइव न्यूज़ :

कम कीमत वाले हल्के घर का आविष्कार करने वाले भारतीय ने राष्ट्रमंडल पुरस्कार जीता

By भाषा | Updated: September 30, 2021 20:29 IST

Open in App

लंदन, 30 सितंबर भारत के 20 वर्षीय वास्तुशास्त्र के एक छात्र को इस वर्ष सतत विकास के लिए राष्ट्रमंडल पुरस्कार से नवाजा गया है। उसने कोविड-19 पृथक-वास और भूकंप तथा बाढ़ जैसे कठिन मौसम में आवास के लिए सस्ते घर का आविष्कार किया है। यह पुरस्कार दुनिया भर में 15 लोगों को दिया गया है।

नयी दिल्ली स्थित जामिया मिल्लिया इस्लामिया (जेएमआई) विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ आर्किटेक्चर की पढ़ाई कर रहे कैफ अली को प्रीफैब्रिकेटेड सतत आवास ‘स्पेसइरा’ की डिजाइनिंग के लिए पुरस्कृत किया गया है। यह घर न केवल खतरनाक वायरस के संचरण को कम करता है बल्कि भविष्य में दुनिया भर के शरणार्थियों के लिए आवास की समस्या को भी दूर कर सकता है।

विजेता के तौर पर कैफ को तीन हजार ब्रिटिश पाउंड की राशि मिलेगी और वह राष्ट्रमंडल देशों के सहयोगियों के साथ मिलकर अपने आविष्कार को और उन्नत बना सकेगा।

उसने कहा, ‘‘राष्ट्रमंडल अनुसंधान पुरस्कार जीतने से मेरा विश्वास काफी बढ़ गया है तथा मुझे और अधिक मेहनत करने और सतत भविष्य के लिए अभूतपूर्व समाधान खोजने की प्रेरणा मिली है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्रिकेटKKR vs LSG: विवादित कैच, बाउंड्री रोप से दिग्विजय राठी का पैर छूने के बावजूद फिन एलन को दिया गया आउट, WATCH

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

विश्व अधिक खबरें

विश्वईरान युद्धविराम में पाकिस्तान की मध्यस्थता की भूमिका पर उठे सवाल, नेताओं को किया गया ट्रोल

विश्वUS-Iran Ceasefire: लेबनान हमले का पलटवार, होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर बंद करेगा ईरान! भड़का अमेरिका

विश्वइस युद्धविराम के आखिर मायने क्या हैं...?

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी