लाइव न्यूज़ :

चीन में मृत पाया गया भारतीय छात्र

By भाषा | Updated: August 2, 2021 17:34 IST

Open in App

(के जे एम वर्मा)

बीजिंग, दो अगस्त चीन के तियानजिन शहर के एक विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रहा 20 वर्षीय भारतीय छात्र अपने कमरे में मृत पाया गया है। उसकी मौत के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। चीन के स्थानीय अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

बिहार के गया जिले का रहने वाला अमन नागसेन तियानजिन फॉरेन स्टडीज यूनिवर्सिटी में बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन का छात्र था। वह 29 जुलाई को अपने कमरे में मृत पाया गया था। अमन की मौत के कारणों की जांच की जा रही है।

अमन उन चुनिंदा भारतीय छात्रों में से एक था, जो कोविड-19 महामारी के दौरान चीन में ही रहे जबकि करीब 23 हजार भारतीय छात्र वीजा संबंधी पाबंदियों के कारण दोबारा चीन नहीं लौट सके।

अमन की मौत के बारे में भारतीय दूतावास और उसके परिवार को सूचित कर दिया गया है। उसके शव को स्वदेश लाने की तैयारियां की जा रही है। गौरतलब है कि मौजूदा समय में भारत और चीन के बीच किसी यात्री उड़ान का संचालन नहीं हो रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

क्राइम अलर्टवाह रे सीबीआई, न्याय नहीं मिला, दोषियों को फांसी दो?, पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत की जांच को लेकर प्रदर्शन?

विश्व अधिक खबरें

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां