लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी नागरिकों से धोखाधड़ी के जुर्म में भारतीय को 22 जेल की सजा

By भाषा | Updated: September 17, 2021 10:43 IST

Open in App

वाशिंगटन, 17 सितंबर अमेरिका की एक अदालत ने भारतीय नागरिक को 4,000 से अधिक अमेरिकी नागरिकों से भारत में कॉलसेंटर के जरिए एक करोड़ से अधिक अमेरिकी डॉलर की धोखाधड़ी करने के जुर्म में 22 साल जेल की सजा सुनायी है।

शहजाद खान पठान (40) अहमदाबाद में एक कॉल सेंटर चलाता था और वहां से अमेरिकी नागरिकों को फोन किए जाते थे। न्याय विभाग ने बृहस्पतिवार को बताया कि फोन पर संपर्क साधने के बाद ये उन्हें नकदी और इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से रकम के हस्तांतरण का लालच देकर अपने जाल में फंसाते थे। पठान और उसके सहयोगी लोगों को धन भेजने के लिए प्रलोभन देने वाली कई योजनाएं बताते और खुद को कानून लागू करने वाली एजेंसियों, संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) और औषधि क्रियान्वयन प्रशासन (डीईए) एवं अन्य सरकारी एजेंसियों का अधिकारी के तौर पर पेश करते।

ईस्टर्न डिस्ट्रिक्ट ऑफ वर्जीनिया के कार्यवाहक यूएस अटॉर्नी राज पारेख ने बताया, ‘‘दोषी इस अपराध का मुख्य साजिशकर्ता है और उसे कॉलसेंटर के जरिए 4,000 से अधिक अमेरिकी नागरिकों से धोखाधड़ी के जुर्म में 22 साल जेल की सजा सुनायी जाती है।’’ मामले में प्रदीप सिंह परमार (41) और सुमेर पटेल (38) भी दोषी हैं और उन्हें 20 सितंबर को सजा सुनायी जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

क्राइम अलर्टजमीन विवाद और कई बार जेल, भू-माफिया गंगदयाल यादव, बेटा समेत 4 अरेस्ट?, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी के काफी करीबी?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब