लाइव न्यूज़ :

भारतवंशी कानून विशेषज्ञ नितिन शाह एसीयूएस में शामिल

By भाषा | Updated: October 1, 2021 10:04 IST

Open in App

वाशिंगटन, एक अक्टूबर भारतवंशी कानून विशेषज्ञ नितिन शाह को अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने देश के प्रशासनिक सम्मेलन परिषद (एसीयूएस) का सदस्य बनाया है।

शाह, अभी ‘यूएस जनरल सर्विसेज एडमिनिस्ट्रेशन’ के जनरल काउंसलर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। लेस्ली बी. कियरन और फनमी ओलोरुन्निपा बडेजो के साथ बृहस्पतिवार को उन्हें एसीयूएस का सदस्य बनाया गया।

व्हाइट हाउस ने कहा कि वह एजेंसी के समक्ष उत्पन्न होने वाले सभी कानूनी मामलों को संभालेंगे। शाह ने अपने कार्यकाल में कई प्रशासनिक कानूनी मुद्दों पर काम किया। उन्होंने न्याय विभाग में सिविल डिवीजन के चीफ ऑफ स्टाफ और कानूनी सलाहकार के कार्यालय में एक वकील के रूप में भी काम किया है। उन्होंने प्रशासनिक मुकदमेबाजी पर केन्द्रित एक गैर-लाभकारी संगठन में वरिष्ठ वकील के रूप में भी काम किया और वह राष्ट्रपति बाइडन तथा उप राष्ट्रपति कमला हैरिस के सत्ता हस्तांतरण दल में कानून निदेशक भी थे।

एसीयूएस एक स्वतंत्र संघीय एजेंसी है, जो प्रशासनिक प्रक्रियाओं में सुधार की सिफारिश करने के लिए सार्वजनिक और निजी क्षेत्रों के विशेषज्ञ प्रतिनिधियों को नियुक्त करती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब