लाइव न्यूज़ :

भारतीय मूल के न्यायाधीश कनाडा के उच्चतम न्यायालय में प्रथम अश्वेत न्यायमूर्ति नामित

By भाषा | Updated: June 18, 2021 15:28 IST

Open in App

टोरंटो, 18 जून भारतीय मूल के न्यायाधीश महमूद जमाल को कनाडा के उच्चतम न्यायालय में नामित किया गया है। इसके साथ ही, वह देश के शीर्ष न्यायालय में नामित होने वाले प्रथम अश्वेत न्यायाधीश हो गये हैं।

प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने बृहस्पतिवार को न्यायमूर्ति जमाल को उच्चतम न्यायालय में नामित किये जाने की घोषणा की। न्यायमूर्ति जमाल सेवानिवृत्त हो रही न्यायाधीश रोसाली सिल्बरमैन एबेला की जगह लेंगे, जो शीर्ष न्यायालय की प्रथम यहूदी एवं प्रथम शरणार्थी न्यायाधीश थीं।

ट्रूडो ने एक बयान में कहा, ‘‘ कनाडा के उच्चतम न्यायालय में न्यायमूर्ति महमूद जमाल को नामित किये जाने की घोषणा करते हुए मुझे खुशी महसूस हो रही है। अपने असाधारण कानूनी और अकादमिक अनुभव के कारण वह देश के शीर्ष न्यायालय के लिए बहुत महत्वपूर्ण साबित होंगे। ’’

सीटीवी न्यूज के मुताबिक, न्यायमूर्ति जमाल का जन्म केन्या में हुआ था। उनका परिवार मूल रूप से भारतवंशी है। उनका परिवार 1981 में कनाडा आया था और यहीं बस गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDC vs GT, IPL 2026: फ्री होकर देखिए मैच, दिल्ली मेट्रो देर रात तक पहुंचाएंगी घर, DMRC ने बदली अपनी टाइमिंग

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्व अधिक खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब