लाइव न्यूज़ :

इटली में भारतीय समुदाय के लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी का गर्मजोशी से अभिवादन किया

By भाषा | Updated: October 29, 2021 21:14 IST

Open in App

रोम, 29 अक्टूबर इटली में शुक्रवार को उत्साही भारतीय समुदाय के लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गर्मजोशी के साथ अभिवादन किया और उन्होंने इस दौरान उनके नाम के नारे लगाए व मंत्रोच्चार भी किया।

सोशल मीडिया पर जारी वीडियो में प्रधानमंत्री मोदी पार्क में भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच काफी प्रसन्नता के साथ भारतीय समुदाय के लोगों का अभिवादन स्वीकार करते और उनसे हाथ मिलाते दिखे।

भारतीय समुदाय के लोगों से मिलने से पहले प्रधानमंत्री मोदी ने पियाज्जा गांधी में महात्मा गांधी की आवक्ष प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की।

भारतीय समुदाय के लोग अपने हाथों में तिरंगा लिये हुए थे और उत्साह के साथ मोदी का नाम ले रहे थे । प्रधानमंत्री ने हाथ हिलाकर उपस्थित लोगों का उत्साहवर्द्धन किया ।

वहां उपस्थित एक समूह के सदस्यों ने मंत्रोच्चार भी किया और इस दौरान प्रधानमंत्री हाथे जोड़कर उसे सुन रहे थे । इन्होंने मोदी को कुछ किताबें भी भेंट की ।

अंत में प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों के साथ ‘ओम नम: शिवाय’ का उच्चारण भी किया । उन्होंने उनके (लोगों) के प्रयासों की सराहना की और उनके साथ कुछ बातें भी की ।

मोदी ने वहां उपस्थित समुदाय के एक सदस्य के चोटिल हाथों के बारे में भी जानकारी ली।

प्रधानमंत्री मोदी ने जी-20 शिखर सम्मेलन में शिरकत के लिए यहां आगमन के बाद पहले आधिकारिक कार्यक्रम के तहत यूरोपीय परिषद अध्यक्ष चार्ल्स मिशेल और यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन के ‘सार्थक चर्चा’ की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

क्राइम अलर्टवाह रे सीबीआई, न्याय नहीं मिला, दोषियों को फांसी दो?, पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत की जांच को लेकर प्रदर्शन?

क्राइम अलर्टपहले बाल्टी में पानी भरकर सिर डुबोया और फिर 6 वर्षीय बेटे को ज़मीन पर पटककर मार डाला, मां बसीरन महबूब शेख-प्रेमी राम विनायक काजेवाड़ के बीच रोड़ा था

विश्व अधिक खबरें

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां