लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडन ने दो भारतवंशियों पुनीत रेनजेन, राजेश सुब्रमण्यम को अपनी शक्तिशाली निर्यात परिषद का सदस्य नियुक्त किया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 1, 2023 11:22 IST

इस सूची में डेलॉयट कंसल्टिंग के पूर्व सीईओ पुनीत रेनजेन और फेडएक्स के सीईओ और अध्यक्ष राजेश सुब्रमण्यम के नाम शामिल हैं। परिषद का नेतृत्व कास्टल सिस्टम्स के चेयरमैन मार्क एडिन करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देनिर्यात परिषद अंतरराष्ट्रीय व्यापार पर प्रमुख राष्ट्रीय सलाहकार समिति है।राष्ट्रपति ने मंगलवार को उन सदस्यों की सूची जारी की, जिन्हें वह परिषद में नियुक्त करना चाहते हैं।दो दर्जन से अधिक लोगों को राष्ट्रपति की निर्यात परिषद में शामिल किया गया है। 

वाशिंगटनः अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने अपनी शक्तिशाली निर्यात परिषद में दो भारतीय मूल के अमेरिकियों को नियुक्त किया है। निर्यात परिषद अंतरराष्ट्रीय व्यापार पर प्रमुख राष्ट्रीय सलाहकार समिति है। व्हाइट हाउस द्वारा जारी एक बयान के अनुसार राष्ट्रपति ने मंगलवार को उन सदस्यों की सूची जारी की, जिन्हें वह परिषद में नियुक्त करना चाहते हैं।

इस सूची में डेलॉयट कंसल्टिंग के पूर्व सीईओ पुनीत रेनजेन और फेडएक्स के सीईओ और अध्यक्ष राजेश सुब्रमण्यम के नाम शामिल हैं। परिषद का नेतृत्व कास्टल सिस्टम्स के चेयरमैन मार्क एडिन करेंगे। कॉरपोरेट, श्रम, रियल एस्टेट, राष्ट्रीय सुरक्षा और विधि क्षेत्र के दो दर्जन से अधिक लोगों को राष्ट्रपति की निर्यात परिषद में शामिल किया गया है। 

रेनजेन ने सीईओ के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान एक वैश्विक रणनीति विकसित और क्रियान्वित की, जिसके परिणामस्वरूप डेलोइट दुनिया में अग्रणी पेशेवर सेवा संगठन बन गया और इसे सबसे मजबूत और सबसे मूल्यवान वाणिज्यिक सेवा ब्रांड के रूप में पहचाना जाने लगा।

रेनजेन को उनके नेतृत्व, व्यापार कौशल और सामाजिक प्रभाव के प्रति प्रतिबद्धता के लिए कई संगठनों द्वारा मान्यता दी गई है। 2022 में, रेनजेन को इकोनॉमिक टाइम्स द्वारा "ग्लोबल इंडियन ऑफ द ईयर" और कार्नेगी कॉरपोरेशन ऑफ अमेरिका द्वारा 34 "ग्रेट इमिग्रेंट्स" में से एक के रूप में मान्यता दी गई थी।

टॅग्स :जो बाइडनअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा