लाइव न्यूज़ :

व्यवसाय शुरू करने के नाम पर ठगी के लिए भारतीय-अमेरिकी को 40 महीने जेल की सजा

By भाषा | Updated: August 24, 2021 09:40 IST

Open in App

अमेरिका की एक अदालत ने लगभग 12.6 लाख डॉलर की एक फर्जी निवेश योजना के संबंध में गलत इरादे से पैसे के स्थानांतरण और अपनी पहचान छिपाने के आरोप में दोषी पाए जाने पर एक भारतीय-अमेरिकी नागरिक को 40 महीने जेल की सजा सुनाई है। संघीय अभियोजकों ने यह जानकारी दी। मुकदमे के दौरान पेश किये गए अदालती दस्तावेजों और साक्ष्य के अनुसार, मनीष सिंह (48) ने एक दंपति से 2016 में कपड़े की डिजाइन और विक्रय का व्यवसाय करने के लिए एक समझौता किया। दंपति को इसके लिए पूंजी देनी थी और सिंह को कपड़ा उद्योग में अपनी विशेषज्ञता और संपर्क के जरिये व्यवसाय को खड़ा करना था। सिंह ने दंपति से कहा कि उनका पैसा भारत में कपड़े के उत्पादन समेत व्यवसाय से संबंधित कई चीजों में खर्च किया जा रहा है। न्याय मंत्रालय ने कहा, “वास्तव में, सिंह ‘पीड़ितों’ के पैसे को लगभग पूरी तरह अपने व्यक्तिगत खर्च के लिए इस्तेमाल कर रहा था। वह ज्यादातर अश्लील वेबसाइट देखा करता था। सिंह द्वारा गलत जानकारी दिए जाने पर पीड़ितों ने फर्जी संयुक्त व्यवसाय के लिए उसे लगभग 12.6 लाख डॉलर दिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतमध्य प्रदेश में भीड़ द्वारा पीटा गया व्यक्ति "हिंदू नाम" रखकर बेच रहा था चूड़ियां : गृह मंत्री

विश्व अधिक खबरें

विश्वपाकिस्तान में 'अज्ञात हमलावरों' ने हिजबुल कमांडर सज्जाद अहमद को मार गिराया, भारत में कई आतंकी घटनाओं में था शामिल

विश्वअमेरिका में बेरोजगार चंदू ने की सुसाइड, कर्ज में डूबा पिता शव का कर रहा इंतजार?, कई हफ्तों से नौकरी की तलाश...

विश्वPakistan Fuel Price Hike 2026: पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 399.86 और डीजल की कीमत 399.58 रुपये प्रति लीटर, 1 मई से लागू

विश्वUS-Iran Ceasefire: बिना समझौते के बीते 60 दिन, अब ट्रंप का अगला कदम क्या? व्हाइट हाउस पर पूरी दुनिया की नजरें

विश्वओपेक को कमजोर करने में क्या ट्रम्प कामयाब हो रहे हैं ?