लाइव न्यूज़ :

USA: निक्की हेली ने भारत को बताया ‘सबसे बड़ा प्रदूषक’, भड़के इंटरनेट यूजर्स ने कहा-पहले आईना देखो

By आजाद खान | Updated: June 5, 2023 20:12 IST

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की आलोचना करते हुए भारतीय मूल के अमेरिकी राष्ट्रपति पद उम्मीदवार निक्की हेली ने कहा है कि ‘‘तेरह साल बाद हमारे देश पर 31 हजार अरब डॉलर से अधिक का कर्ज है और जो बाइडन के कारण हम अगले 10 साल में राष्ट्रीय कर्ज में 20 हजार अरब डॉलर और जोड़ेंगे।’’

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय मूल के अमेरिकी राष्ट्रपति पद उम्मीदवार निक्की हेली ने एक ट्वीट किया है। भारत को लेकर उनकी ट्वीट पर उन्हें कड़ी प्रतिक्रिया मिली है। निक्की के ट्वीट से भड़के एक यूजर ने कहा है कि पहले आईना देखो।

वॉशिंगटन डीसी:  रिपब्लिकन पार्टी की ओर से राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार बनने की दावेदार निक्की हेली ने विश्व पर्यावरण दिवस पर भारत और चीन के बारे में बोला है। उन्होंने इन दोनों देशों को सबसे बड़े प्रदूषकों में से एक कहा है। निक्की के इस बयान को लेकर सोशल मीडिया ने कड़ी प्रतिक्रिया भी दी है। 

बता दें कि विश्व पर्यावरण दिवस पर ट्वीट करते हुए निक्की ने लिखा है कि अगर हम पर्यावरण को बचाने के लिए गंभीर होना चाहते हैं, तो हमें भारत और चीन से भिड़ने की जरूरत है। वे कुछ सबसे बड़े प्रदूषक हैं। निक्की के इस ट्वीट पर सोशल मीडिया यूजर्स ने भी रिएक्शन्स दिया है। कई यूजर्स निक्की के ट्वीट पर भड़के दिखें है तो कुछ ने  उनकी आलोचना भी की है। 

भारत और चीन के बयान पर निक्की को मिली कड़ी प्रतक्रिया

बता दें कि निक्की को भारत को सबसे बड़े प्रदूषकों में से एक कहने पर उनकी तिखी प्रतिक्रिया मिली है। एक यूजर ने एक ग्रॉफ शेयर करते हुए दिखाया है कि शीर्ष कार्बन डाइऑक्साइड उत्सर्जक देशों में अमेरिका सबसे पहले स्थान पर है। इस ग्रॉफ को शेयर करते हुए यूजर लिखता है कि पहले अपने को देखो आप। 

यही नहीं कई यूजर्स ने निक्की के इस ट्वीट पर प्रतिक्रिया दी है। एक और यूजर ने लिखा है कि क्या आप ये सच में कह रही हैं। वहीं एक और यूजर ने निक्की के इस ट्वीट पर हैरानी व्यक्त की है। इसके अलावा एक और यूजर ने लिखा है कि “विदेश मंत्रालय को आधिकारिक तौर पर इन पाखंडियों की निंदा करनी चाहिए। वे दिन गए जब कोई भी विविध व्यक्ति भारत से कुछ भी कह सकता था!”

राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश तथा डोनाल्ड ट्रंप की निक्की ने की आलोचना

भारतीय मूल की अमेरिकी राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार निक्की हेली ने अत्यधिक खर्च करने तथा अमेरिका का राष्ट्रीय कर्ज 10 हजार अरब डॉलर और बढ़ाने के लिए अपनी पार्टी के दो पूर्व राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश तथा डोनाल्ड ट्रंप की शनिवार को आलोचना की है। इसके साथ ही उन्होंने राष्ट्रपति जो बाइडन के रिकॉर्ड तोड़ खर्च की भी आलोचना करते हुए दावा किया कि आने वाले 10 वर्ष में राष्ट्रीय कर्ज में 20 हजार अरब डॉलर और वृद्धि हो जाएगी। 

निक्की ने बाइडन को भी घेरा है

हेली ने कहा कि जब वह 2010 में नॉर्थ कैरोलाइना की गवर्नर बनी थी तो राष्ट्रीय कर्ज 13 हजार अरब डॉलर था। उन्होंने कहा, ‘‘तेरह साल बाद हमारे देश पर 31 हजार अरब डॉलर से अधिक का कर्ज है और जो बाइडन के कारण हम अगले 10 साल में राष्ट्रीय कर्ज में 20 हजार अरब डॉलर और जोड़ेंगे।’’ 

हेली ने 14 फरवरी को व्हाइट हाउस की दौड़ में शामिल होने की घोषणा की थी। उन्होंने कहा कि एक मजबूत अर्थव्यवस्था राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए आवश्यक है। उन्होंने कहा है कि ‘‘अगर हम अपनी मुद्रा का अवमूल्यन जारी रखेंगे तो हम दुनिया में अपना स्थान खो देंगे। अमेरिकी नागरिकों की रक्षा करने तथा शांति बनाये रखने का इकलौता रास्ता आर्थिक आजादी है।’’ 

भाषा इनपुट के साथ 

टॅग्स :Nikki Haleyअमेरिकाजो बाइडनभारतचीन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा