लाइव न्यूज़ :

सतत विकास के हर प्रयास को हमेशा मजबूती देगा भारत : प्रधानमंत्री मोदी

By भाषा | Updated: November 2, 2021 13:42 IST

Open in App

ग्लासगो, दो नवंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि भारत सतत विकास के लिए किए जाने वाले हर प्रयास को हमेशा मजबूत बनाएगा। यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उरसुला वोन देर लेयेन द्वारा भारत को जलवायु परिवर्तन से निपटने में अहम साझेदार बताए जाने के बाद मोदी ने यह बात कही।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोमवार को यहां सीओपी26 जलवायु शिखर सम्मेलन के दौरान लेयेन से एक बार फिर मुलाकात की। यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष चार्ल्स मिशेल और लेयेन ने जी20 शिखर सम्मेलन से इतर शुक्रवार को रोम में मोदी से मुलाकात की थी।

यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष लेयेन ने सोमवार को ट्वीट किया, “सीओपी 26 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ निकट साझेदारी जारी रखना अच्छा है। भारत जलवायु परिवर्तन से लड़ने में प्रमुख भागीदार है। मैं प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की प्रशंसा करती हूं।”

इस पर मोदी ने ट्वीट किया, “रोम में अत्यंत सार्थक बातचीत के बाद ग्लासगो में आपसे मिलकर खुशी हुई। जैसा कि कल मैंने अपने भाषण में भी कहा था, भारत सतत विकास के किसी भी प्रयास को सदैव मजबूत करता रहेगा।”

प्रधानमंत्री मोदी ने सोमवार को काफी साहसिक प्रतिज्ञा की घोषणा की कि भारत वर्ष 2070 तक निवल शून्य उत्सर्जन का लक्ष्य प्राप्त कर लेगा। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि यह एकमात्र देश है जो पेरिस समझौते के तहत जलवायु परिवर्तन से निपटने की प्रतिबद्धताओं को “अक्षरश:” पूरा कर रहा है। उन्होंने कहा कि भारत जलवायु परिवर्तन से लड़ने में काफी मेहनत कर रहा है और वह परिणाम दिखाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

बॉलीवुड चुस्कीSamay Raina Net Worth: कॉमेडियन का लगभग ₹200 करोड़ का साम्राज्य स्टैंड-अप्स, चेस स्ट्रीम्स, ब्रांड डील्स और अन्य चीज़ों पर आधारित

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

विश्व अधिक खबरें

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर