लाइव न्यूज़ :

भारत ने म्यांमा पर आसियान की सर्वसम्मति का किया स्वागत : तिरुमूर्ति

By भाषा | Updated: August 18, 2021 08:35 IST

Open in App

भारत ने म्यांमा के विषय पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बंद कमरे में हुई एक बैठक की अध्यक्षता की और दक्षिण पूर्वी एशियाई राष्ट्रों का संगठन (आसियान) की पांच बिंदुओं पर बनी सर्वसम्मति का मंगलवार को स्वागत किया। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि एवं संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के मौजूदा अध्यक्ष टी एस तिरुमूर्ति ने कहा, ‘‘म्यांमा पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बंद कमरे में हुई बैठक की अध्यक्षता की। म्यांमा के लिए आसियान के विशेष दूत एवं ब्रूनेई के विदेश मंत्री दारुस्सलाम दातो एरिवन युसूफ द्वारा दिए गए विवरणों की सराहना करते हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘भारत आसियान की ‘पांच सूत्री आम सहमति’ का स्वागत करता है और वह आसियान दूत की म्यांमा की जल्द होने वाली यात्रा को लेकर उत्सुक है।’’ आसियान की पांच बिंदुओं पर बनी आम सहमति में कहा गया है कि म्यांमा में हिंसा फौरन रोकी जाएगी और सभी पक्ष अत्यधिक संयम बरतेंगे तथा लोगों के हित में शांतिपूर्ण समाधान के लिए सभी संबंधित पक्षों के बीच सार्थक वार्ता होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में ब्लास्ट की चपेट में आए UN के शांति सैनिक, 2 की मौत; भारत ने की हमले की निंदा

विश्व'21वीं सदी भारत और आसियान की है': पीएम मोदी ने 2026 को समुद्री सहयोग का साल घोषित किया

भारत'आतंकवादी हमलों में मारे गए 20,000 भारतीय...', UN में भारत ने पाकिस्तान को किया एक्सपोज

विश्वसंयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की बैठक में पाकिस्तान की हुई फजीहत, भारत-पाक तनाव पर बिना किसी निर्णय के मीटिंग खत्म

भारत"नई बोतल में पुरानी शराब रखकर नए परिणामों की उम्मीद नहीं कर सकते", भारत ने सुरक्षा परिषद सुधारों का मुद्दा फिर से उठाया

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा