लाइव न्यूज़ :

Russia-Ukraine war: UNSC में भारत ने पहली बार यूक्रेन मुद्दे पर रूस के खिलाफ वोट किया

By रुस्तम राणा | Updated: August 25, 2022 18:21 IST

सुरक्षा परिषद ने ज़ेलेंस्की को वीडियो टेली-कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बैठक में भाग लेने के लिए भारत सहित 13 देशों ने वोट कर निमंत्रण दिया। ये सभी वोट रूस से खिलाफ थे। रूस ने इस तरह के निमंत्रण के खिलाफ मतदान किया, जबकि चीन ने परहेज किया।

Open in App
ठळक मुद्देरूस ने यूक्रेनी राष्ट्रपति की परिषदीय बैठक में भागीदारी के संबंध में एक प्रक्रियात्मक वोट का अनुरोध कियाजिस पर भारत समेत 13 देशों ने रूस के खिलाफ वोट कर जेलेंस्की को बैठक में हिस्सा लेने का आमंत्रण दिया रूस ने इस तरह के निमंत्रण के खिलाफ मतदान किया, जबकि चीन ने किया वोटिंग से परहेज

वॉशिंगटन:भारत ने बुधवार को पहली बार यूक्रेन पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में "प्रक्रियात्मक वोट" के दौरान रूस के खिलाफ मतदान किया। फरवरी में रूसी सैन्य कार्रवाई शुरू होने के बाद यह पहली बार है जब भारत ने यूक्रेन के मुद्दे पर रूस के खिलाफ मतदान किया है। इससे पहले तक, नई दिल्ली ने यूक्रेन पर संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में भाग नहीं लिया है।

दरअसल, बुधवार को यूएनएससी ने यूक्रेन की स्वतंत्रता की 31वीं वर्षगांठ पर छह महीने पुराने संघर्ष का जायजा लेने के लिए एक बैठक की। जैसे ही बैठक शुरू हुई, संयुक्त राष्ट्र में रूसी राजदूत वसीली ए नेबेंजिया ने वीडियो टेली-कॉन्फ्रेंस द्वारा बैठक में यूक्रेनी राष्ट्रपति की भागीदारी के संबंध में एक प्रक्रियात्मक वोट का अनुरोध किया।

जिस पर संयुक्त राष्ट्र की सुरक्षा परिषद के 15 सदस्यीय देशों (5 स्थायी और 10 अस्थायी) में से ज़ेलेंस्की को वीडियो टेली-कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बैठक में भाग लेने के लिए भारत सहित 13 देशों ने वोट कर निमंत्रण दिया। ये सभी वोट रूस से खिलाफ थे। रूस ने इस तरह के निमंत्रण के खिलाफ मतदान किया, जबकि चीन ने परहेज किया। नेबेंज़िया ने जोर देकर कहा कि रूस ज़ेलेंस्की की भागीदारी का विरोध नहीं करता है, लेकिन ऐसी भागीदारी व्यक्तिगत रूप से होनी चाहिए। 

गौरतलब है कि अमेरिका सहित पश्चिमी देशों ने इस हमले के बाद रूस पर बड़े आर्थिक और अन्य प्रतिबंध लगाए हैं। वहीं भारत ने यूक्रेन के खिलाफ हमले को लेकर रूस की आलोचना नहीं की है। नई दिल्ली ने बार-बार रूसी और यूक्रेनी पक्षों से कूटनीति और बातचीत के रास्ते पर लौटने का आह्वान किया है, और दोनों देशों के बीच संघर्ष को समाप्त करने के सभी राजनयिक प्रयासों के लिए अपना समर्थन व्यक्त किया है। भारत वर्तमान में दो साल के कार्यकाल के लिए UNSC का एक अस्थायी सदस्य है। भारत की यह यह सदस्यता दिसंबर में समाप्त होगी। 

टॅग्स :रूस-यूक्रेन विवादरूसयूक्रेनभारतसंयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!