लाइव न्यूज़ :

भारत-अमेरिका संबंध आज दुनिया के प्रमुख संबंधों में से एक: जयशंकर

By भाषा | Updated: May 27, 2021 01:33 IST

Open in App

(योषिता सिंह)

न्यूयॉर्क, 26 मई विदेश मंत्री एस जयशंकर ने बुधवार को कहा कि भारत-अमेरिका संबंध दुनिया के प्रमुख संबंधों में से एक हैं और नयी दिल्ली तथा वाशिंगटन के सामने चुनौती यह है कि अपनी मौलिक, सामाजिक और भू-राजनीतिक स्थिति को कार्रवाई योग्य नीतियों में कैसे बदला जाए।

इस बात पर जोर देते हुए कि अमेरिका-भारत संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए उनके पास "बड़ा एजेंडा" है, जयशंकर ने कहा, "मुझे लगता है कि हमारे रिश्ते एक लंबा सफर तय कर चुके हैं। यह आज दुनिया के प्रमुख संबंधों में से एक है और मेरी अपनी समझ है कि आज वाशिंगटन में, इस संबंध की क्षमता का वास्तविक मूल्यांकन हुआ है, यह क्या कर सकता है। और यही सच्चाई नयी दिल्ली के साथ भी है।"

हूवर इंस्टीट्यूशन द्वारा प्रस्तुत 'भारत: एक रणनीतिक साझेदारी के लिए अवसर और चुनौतियां' नामक विषय पर आयोजित 'बैटलग्राउंड' सत्र में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जनरल एचआर मैकमास्टर के साथ डिजिटल बातचीत के दौरान, जयशंकर ने कहा कि कोविड-19 महामारी के प्रभाव, विभिन्न शक्तियों के उदय जैसे मुद्दों को ध्यान में रखते हुए आज हम सभी मानते हैं कि यह एक या दो या तीन देशों का सवाल नहीं है जो यह तय करेंगे कि दुनिया किस स्थिति में है।"

अमेरिका-भारत संबंधों पर एक सवाल का जवाब देते हुए जयशंकर ने कहा, "दुनिया वास्तव में बहुत अधिक बहुध्रुवीय है और अगर यह बहुध्रुवीय है, तो देशों के लिए यह सीखना और भी महत्वपूर्ण है कि एक-दूसरे के साथ अधिक प्रभावी ढंग से कैसे काम किया जाए। और मैं इस संबंध में अमेरिकी मानसिकता में एक बड़ा बदलाव देखता हूं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

क्राइम अलर्टकटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 मरे और 18 घायल, वीडियो

भारतनागपुर में वायुसेना के मेंटेनेंस कमांड कमांडर्स का कॉन्क्लेव संपन्न, मिशन मोड में ऑपरेशनल सपोर्ट बढ़ाने पर जोर

भारतमध्य प्रदेश चीतों के पुनरुद्धार का नया केंद्र, 'गामिनी' ने खुले जंगल में दिए 4 शावक

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'