लाइव न्यूज़ :

नेपाल को कोविड-19 टीके की 10 लाख खुराक देगा भारत: मंत्री

By भाषा | Updated: January 20, 2021 20:53 IST

Open in App

(शिरीष बी प्रधान)

काठमांडू, 20 जनवरी नेपाल के स्वास्थ्य एवं जनसंख्या मामलों के मंत्री ने बुधवार को यहां कहा कि भारत अनुदान सहायता के तौर पर पड़ोसी देश को कोविड-19 टीके की 10 लाख खुराक उपलब्ध कराएगा।

मंत्री हृदयेश त्रिपाठी के मुताबिक टीके की पहली खेप बृहस्पतिवार को रवाना की जाएगी।

उन्होंने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि भारत ने अनुदान सहायता के तहत नेपाल को कोविड-19 टीके की 10 लाख खुराक उपलब्ध कराई है।

मंत्री के मुताबिक पहले चरण में टीका कोरोना वायरस के खिलाफ अग्रिम पंक्ति के स्वास्थ्यकर्मियों, कर्मचारियों व सुरक्षाकर्मियों को लगाया जाएगा।

नेपाल ने पिछले हफ्ते सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया द्वारा निर्मित ऑक्सफोर्ड-एस्ट्राजेनेका के कोविशील्ड टीके के इस्तेमाल को लेकर सशर्त इजाजत दे दी थी।

त्रिपाठी ने अनुदान सहायता के लिये भारत का शुक्रिया अदा किया और उम्मीद जताई कि आने वाले दिनों में नेपाल की जरूरत के मुताबिक और टीकों की खरीद में भी उसे पड़ोसी देश से मदद मिलेगी।

नेपाल में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 2,68, 310 है जबकि यहां 1975 लोग महामारी से अपनी जान गंवा चुके हैं।

भारत ने मंगलवार को कहा था कि वह भूटान, मालदीव, बांग्लादेश, नेपाल, म्यामां और सेशल्स को बुधवार से अनुदान सहायता के तौर पर कोविड-19 के टीके भेजेगा जबकि श्रीलंका, अफगानिस्तान और मॉरीशस के लिये जरूरी नियामक मंजूरी मिलने के बाद आपूर्ति शुरू की जाएगी।

भारत की “पड़ोसी प्रथम” नीति के तहत अनुदान सहायता के तौर पर कोविड-19 टीका प्राप्त करने वाले भूटान और मालदीव पहले राष्ट्र बने।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

विश्व अधिक खबरें

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर