लाइव न्यूज़ :

जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा समाप्त करने का फैसला वापस ले भारत : ओआईसी

By भाषा | Updated: September 24, 2021 01:46 IST

Open in App

(सज्जाद हुसैन)

इस्लामाबाद, 23 सितंबर संयुक्त राष्ट्र महासभा के 76वें सत्र से इतर हुई बैठक में इस्लामिक सहयोग संगठन (ओआईसी) ने भारत से जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा समाप्त करने के फैसले को वापस लेने को कहा।

वहीं भारत ने ओआईसी से कहा है कि ओआईसी अपने मंच का इस्तेमाल उसके आंतरिक मामलों में निहित स्वार्थों वाले लोगों को टिप्पणी करने के लिए नहीं करने दे।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने अगस्त में कहा था, "ओआईसी का भारत के अभिन्न अंग केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर से संबंधित मामलों में कोई अधिकार नहीं है। हम इस बात को दोहराते हैं कि ओआईसी सचिवालय को भारत के आंतरिक मामलों पर टिप्पणियों के लिए निहित स्वार्थों वाले लोगों को अपने मंच का फायदा उठाने की अनुमति देने से बचना चाहिए।"

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के मुताबिक जम्मू-कश्मीर पर ओआईसी कॉन्टेक्ट समूह के विदेश मंत्रियों की बैठक के बाद एक संयुक्त विज्ञप्ति जारी की गई। यह बैठक ओआईसी के महासचिव की अध्यक्षता में हुई थी।

पाकिस्तान के विदेश विभाग के मुताबिक,‘‘ ओआईसी के विदेश मंत्रियों के कॉन्टेक्ट समूह की बैठक के बाद जारी संयुक्त बयान में कहा कि भारत को पांच अगस्त 2019 और उसके बाद लिए गए सभी गैर-कानूनी तथा एकतरफा फैसलों को वापस लेना चाहिए और जम्मू-कश्मीर में बड़े पैमाने पर हो रहे मानवाधिकारों के उल्लंघन को रोकना चाहिए।’’

वहीं, भारत पहले ही स्पष्ट कर चुका है कि अनुच्छेद-370 को निष्क्रिय कर जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा खत्म करना उसका आंतरिक मामला है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की प्रक्रिया निर्णायक मोड़ पर, 14-15 अप्रैल होगा अहम दिन, पीएम मोदी के भी भाग लेने की संभावना, जदयू-भाजपा नेताओं के बीच अहम बैठक जारी 

क्रिकेटआखिर कब तक बुमराह उठाएंगे मुंबई इंडियंस भार?, डुप्लेसी ने कहा- केवल 4 ओवर करते बूम-बूम, आखिर 16 ओवर पर सोचे हार्दिक?

भारतनोएडा में प्रदर्शन तेज, फैक्ट्री में कामकाज ठप?, वाहनों और संपत्ति में तोड़फोड़, हाई अलर्ट पर दिल्ली पुलिस, वीडियो

भारत16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहिए उपस्थित, कांग्रेस, जदयू और एलजेपी (रामविलास) ने जारी किया व्हिप

भारत400 स्टूडेंट्स को बांटे 1 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि, एलिट और क्लैट में अच्छी रैंक लाकर नाम रोशन करने वाले स्टूडेंट्स सम्मानित

विश्व अधिक खबरें

विश्वमादक पदार्थ की तस्करी, अमेरिकी सेना ने दो नावों पर किया हमला, 5 ढेर, सितंबर 2025 से 168 की मौत

विश्वहैती में पर्यटकों के बीच लोकप्रिय किले में भगदड़, 30 लोगों की मौत हो गई और कई घायल, वीडियो

विश्वकब शर्मिंदा होंगे अमेरिका और इजराइल?

विश्वपाकिस्तान को लेकर इतना बवाल क्यों?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी