लाइव न्यूज़ :

भारत ने दो टूक कहा, वर्तमान में चीन के साथ हमारे रिश्ते सामान्य नहीं, LAC पर भारी संख्या में सैनिक मौजूद

By रुस्तम राणा | Updated: March 25, 2022 15:44 IST

भारतीय विदेश मंत्री ने कहा, 1993-96 के समझौतों का उल्लंघन हुआ है जिसमें एलएसी पर बड़ी संख्या में सैनिकों की मौजूदगी है। इसको देखते हुए हमारे संबंध (वर्तमान में चीन के साथ) सामान्य नहीं हैं।

Open in App
ठळक मुद्देउन्होंने बताया 1993-96 के समझौतों का उल्लंघन हुआ हैएलएसी पर बड़ी संख्या में सैनिकों की मौजूदगी है

नई दिल्ली: भारत-चीन के संबंध को लेकर भारतीय विदेश मंत्री ने शुक्रवार को चीनी विदेश मंत्री वांग यी के साथ बैठक की। इस मीटिंग के बाद पत्रकार के एक सवाल का जवाब देते हुए विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि वर्तमान में चीन से हमारे रिश्ते सामान्य नहीं है। जब तक सीमा पर स्थिति सामान्य नहीं हो जाती, तब तक रिश्ते सामान्य नहीं हो सकते। 

विदेश मंत्री ने कहा, वर्तमान स्थिति को मैं एक 'वर्क इन प्रोग्रेस' कहूंगा। हालांकि यह धीमी गति से हो रहा है... इसे आगे ले जाने की आवश्यकता है क्योंकि डिसइंगेजमेंट के लिए (LAC पर) आवश्यक है। मीडिया को उन्होंने बताया कि 1993-96 के समझौतों का उल्लंघन हुआ है जिसमें एलएसी पर बड़ी संख्या में सैनिकों की मौजूदगी है। इसको देखते हुए हमारे संबंध (वर्तमान में चीन के साथ) सामान्य नहीं हैं।

वहीं भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर ने यह भी बताया कि दोनों देशों बीच क्वाड पर चर्चा नहीं हुई है। जियो पॉलिटिक्स में क्वाड (भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया का एक समूह) को चीन के खिलाफ देखा जाता है। एस जयशंकर ने बताया, यूक्रेन पर हमने अपने-अपने दृष्टिकोणों और परिप्रेक्ष्य पर चर्चा की लेकिन सहमति व्यक्त की कि डिप्लोमसी और बातचीत को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

वहीं चीन में पढ़ रहे भारतीय छात्रों को लेकर विदेश मंत्री ने कहा, मैंने चीन में पढ़ रहे भारतीय छात्रों की दुर्दशा को भी दृढ़ता से रखा, जिन्हें COVID प्रतिबंधों का हवाला देते हुए वापस जाने की अनुमति नहीं है। हमें उम्मीद है कि चीन भेदभाव रहित रुख अपनाएगा क्योंकि इसमें कई युवाओं का भविष्य शामिल है।

उन्होंने कहा, चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने मुझे आश्वासन दिया कि वापस जाने के बाद इस मामले में संबंधित अधिकारियों से बात करेंगे। उन्होंने इस कठिन परिस्थिति में मेडिकल छात्रों की विशेष चिंताओं को भी समझा है।

OIC सम्मेलन में चीन के विदेश मंत्री वांग यी के बयान पर पूछे गए सवाल पर विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा, हां यह सवाल आया था। मैंने इसका जिक्र किया। मैंने उन्हें समझाया कि हमें वह बयान आपत्तिजनक क्यों लगा। यह एक ऐसा विषय था जिस पर कुछ देर तक चर्चा हुई। एक बड़ा संदर्भ भी था।

मैंने बताया कि हम आशा करते हैं कि चीन भारत के संबंध में एक स्वतंत्र नीति का पालन किया जाएगा और अपनी नीतियों को अन्य देशों और अन्य संबंधों से प्रभावित नहीं होने दिया जाएगा।

टॅग्स :S JaishankarचीनChina
Open in App

संबंधित खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वराष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बीजिंग यात्रा, ताइवान का जिक्र नहीं?, व्हाइट हाउस ने फैक्ट शीट जारी किया

विश्व अधिक खबरें

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत