लाइव न्यूज़ :

भारत को जी7 स्वास्थ्य मंत्रियों की बैठक में आनलाइन शामिल होने को आमंत्रित किया गया: ब्रिटेन सरकार

By भाषा | Updated: May 20, 2021 18:45 IST

Open in App

लंदन, 20 मई ब्रिटेन सरकार ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि भारत तीन और चार जून को ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय में आयोजित होने वाली 2021 जी7 स्वास्थ्य मंत्रियों की बैठक में आनलाइन शामिल होने के लिए आमंत्रित अतिथि देशों में शामिल है। इस बैठक में दुनिया के प्रमुख लोकतांत्रिक देश वैश्विक स्वास्थ्य के महत्वपूर्ण क्षेत्रों में जीवन रक्षक कार्रवाई पर सहमति बनाएंगे।

ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय को कोविड-19 के खिलाफ वैश्विक लड़ाई में उसकी भूमिका के लिए चुना गया है, जिसमें विश्व-अग्रणी क्लीनिकल ट्रायल और कोविड-19 टीके को लेकर एस्ट्राजेनेका के साथ इसकी गैर-लाभकारी साझेदारी शामिल है।

इस बैठक में हिस्सा लेने वाले वैश्विक स्वास्थ्य सुरक्षा, रोगाणुरोधी प्रतिरोध, क्लीनिकल ट्रायल और डिजिटल स्वास्थ्य के मुद्दों को संबोधित करने के लिए एकसाथ आएंगे और चर्चा के बारे में एक सप्ताह बाद 11 से 13 जून के बीच कॉर्नवाल में जी7 लीडर्स शिखर सम्मेलन को सूचित किया जाएगा।

ब्रिटेन के स्वास्थ्य सचिव मैट हैनकॉक ने कहा, ‘‘ऑक्सफोर्ड / एस्ट्राजेनेका टीके का जन्मस्थान है ऑक्सफोर्ड और ब्रिटिश जीवन विज्ञान के केंद्र में है। ऑक्सफोर्ड भविष्य के स्वास्थ्य खतरों से निपटने के लिए दुनिया को कैसे तैयार करता है, इस पर महत्वपूर्ण बैठकें करने का एक आदर्श स्थान है।’’

शिखर सम्मेलन ब्रिटेन के 2021 के सात देशों के समूह की अध्यक्षता का हिस्सा है जिसमें ब्रिटेन, कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, इटली, जापान, अमेरिका और यूरोपीय संघ शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकैच छोड़े तो मैच हारे?, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा- बेहद घटिया क्षेत्ररक्षण

पूजा पाठPanchang 12 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

पूजा पाठRashifal 12 April 2026: आज इन 4 राशिवालों के लिए खुलेंगे धन मार्ग, संपत्ति में इजाफा, बैंक बैलेंस बढ़ने की उम्मीद

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

विश्व अधिक खबरें

विश्वअमेरिका ईरान की जब्त संपत्तियां रिहा करने पर हुआ सहमत, इस्लामाबाद वार्ता के बीच रिपोर्ट का दावा

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

विश्वHormuz Toll: ट्रंप का ईरान को अल्टीमेटम, होर्मुज पर नहीं चलेगा 'टोल राज'

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'