लाइव न्यूज़ :

'भारत-चीन लद्दाख गतिरोध पर नौवें दौर की कमांडर स्तर की वार्ता के लिए कर रहे हैं चर्चा'

By भाषा | Updated: December 31, 2020 19:21 IST

Open in App

बीजिंग, 31 दिसंबर चीनी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल तान केफेई ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत और चीन पूर्वी लद्दाख से सैनिकों की वापसी पर चर्चा के लिए नौवें दौर की कमांडर स्तर की वार्ता करने के मुद्दे पर चर्चा कर रहे हैं।

तान ने एक ऑनलाइन मीडिया ब्रीफिंग में कहा कि भारत और चीन की सेनाओं के बीच आठवें दौर की कोर कमांडर स्तर की वार्ता के बाद से ही दोनों पक्षों ने अग्रिम मोर्चे पर तैनात सैनिकों की वापसी पर चर्चा जारी रखी है और सीमा पर तैनात सैनिकों के प्रबंधन को मजबूत किया है।

चीनी रक्षा मंत्रालय की वेबसाइट पर पोस्ट किए गए उनके बयान के अंशों के अनुसार सीमावर्ती क्षेत्रों में स्थिति सामान्य तौर पर स्थिर है।

उन्होंने कहा कि चीन सैन्य और कूटनीतिक माध्यमों से भारत के साथ वार्ता कायम रखने का इच्छुक है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के किशनगंज जिले में पुलिस ने किया जिस्मफरोशी के धंधे को बेनकाब, 4 नाबालिग लड़कियों समेत कुल 9 युवतियों को कराया मुक्त

भारतराजद के तेजस्वी यादव ने छात्र राजद का किया नया नामकरण, नए संगठन ‘सोशलिस्ट स्टूडेंट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया’ के गठन की घोषणा की

क्राइम अलर्टबेंगलुरु के छात्रों ने ऐशो-आराम की ज़िंदगी के लिए नकली बंदूक से सहपाठी का किया अपहरण, 50,000 रुपये की मांगी फिरौती

भारतसुप्रीम कोर्ट के जज ने युवा वकीलों को रविवार को भी काम करने की सलाह दी

भारतबिहार में अपने निर्णयों के लिए याद किए जाएंगे नीतीश कुमार, नई सरकार के लिए जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने की होगी बड़ी चुनौती

विश्व अधिक खबरें

विश्वमादक पदार्थ की तस्करी, अमेरिकी सेना ने दो नावों पर किया हमला, 5 ढेर, सितंबर 2025 से 168 की मौत

विश्वहैती में पर्यटकों के बीच लोकप्रिय किले में भगदड़, 30 लोगों की मौत हो गई और कई घायल, वीडियो

विश्वकब शर्मिंदा होंगे अमेरिका और इजराइल?

विश्वपाकिस्तान को लेकर इतना बवाल क्यों?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी