लाइव न्यूज़ :

भारत और अमेरिका ने नेपाल का प्रधानमंत्री नियुक्त किए जाने पर शेर बहादुर देउबा को बधाई दी

By भाषा | Updated: July 14, 2021 17:11 IST

Open in App

(शीरिष बी प्रधान)

काठमांडू, 14 जुलाई भारत और अमेरिका ने शेर बहादुर देउबा को नेपाल का प्रधानमंत्री नियुक्त किए जाने पर उन्हें बधाई दी।

नेपाली कांग्रेस के अध्यक्ष एवं 75 वर्षीय वरिष्ठ नेता देउबा, सर्वोच्च न्यायालय के हस्तक्षेप के बाद मंगलवार को रिकॉर्ड पांचवी बार औपचारिक रूप से नेपाल के प्रधानमंत्री बन गए। शीर्ष अदालत ने परेशानी में घिरे प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली के प्रतिनिधि सभा भंग करने के 21 मई के फैसले को सोमवार को पलट दिया और प्रधानमंत्री के तौर पर देउबा की नियुक्ति के आदेश दिए।

नेपाल में भारत के राजदूत विनय मोहन क्वात्रा ने नव-नियुक्त प्रधानमंत्री को बधाई देने के लिए बुधवार को उनके आवास का दौरा किया।

यहां भारतीय दूतावास ने क्वात्रा और देउबा के बीच मुलाकात की तस्वीर साझा करते हुए ट्वीट किया, “देउबा शेरबहादुर से मुलाकात का सम्मान मिला, नेपाल का प्रधानमंत्री बनने पर उन्हें शुभकामनाएं एवं बधाई दी। साझा प्रगति और समृद्धि के लिए बहुआयामी भारत-नेपाल साझेदारी तथा लोगों से लोगों के बीच संबंधों को गहरा करने के लिए उनकी टीम के साथ काम करने के लिए तत्पर हैं।”

नेपाल के विदेश मंत्रालय ने एक ट्वीट में कहा कि प्रधानमंत्री देउबा ने राजदूत क्वात्रा से बुधानीलकंठ स्थित अपने आवास पर मुलाकात की।

मंत्रालय ने कहा कि प्रधानमंत्री ने शुभकामनाओं एवं बधाई के लिए राजदूत का धन्यवाद किया और “दोनों देशों के बीच पुराने मैत्रीपूर्ण संबंधों को याद किया।”

इस बीच, नेपाल में अमेरिका के राजदूत,रैंडी बैरी ने भी नये प्रधानमंत्री के तौर पर नियुक्ति के लिए देउबा को बधाई दी।

उन्होंने प्रधानमंत्री के साथ मुलाकात की तस्वीर साझा करते हुए मंगलवार की शाम ट्वीट किया, “अमेरिकी दूतावास सभी स्तरों पर, सरकार से लेकर प्रत्येक नेपाली तक हमारी करीब 75 वर्षों की दोस्ती को आगे बढ़ाने के लिए उनके साथ काम करने को तत्पर है।

देउबा इससे पहले चार बार जून 2017 से फरवरी 2018, जून 2004 से फरवरी 2005 तक, जुलाई 2001 से अक्टूबर 2002 तक और सितंबर 1995 से मार्च 1997 तक नेपाल के प्रधानमंत्री रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीSamay Raina Net Worth: कॉमेडियन का लगभग ₹200 करोड़ का साम्राज्य स्टैंड-अप्स, चेस स्ट्रीम्स, ब्रांड डील्स और अन्य चीज़ों पर आधारित

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

विश्व अधिक खबरें

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां