लाइव न्यूज़ :

भारत और ब्रिटेन ने आतंकी समूहों के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई का संकल्प लिया

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: April 18, 2018 21:00 IST

साझा बयान के अनुसार दोनों नेताओं ने भारत और ब्रिटेन में आतंकवाद और आतंकी घटनाओं सहित सभी तरह के आतंकवाद की निंदा की।

Open in App

लंदन, 18 अप्रैल: भारत और ब्रिटेन ने लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद जैसे वैश्विक आतंकी संगठनों के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करने के लिए सहयोग बढ़ाने का संकल्प लिया। दोनों देशों ने इस बात पर भी जोर दिया कि आतंकवाद को किसी एक धर्म से नहीं जोड़ा जा सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ब्रिटिश प्रधानमंत्री टेरीजा मे के बीच 'सार्थक चर्चा' के बाद दोनों देशों ने आतंकवाद का मुकाबला करने का संकल्प लिया। 

10 डाउनिंग स्ट्रीट की ओर से जारी बयान के अनुसार दोनों नेताओं के बीच बातचीत में सीरिया हवाई हमले, आतंकवाद विरोधी लड़ाई, कट्टरपंथ और ऑनलाइन चरमपंथ पर मुख्य रूप से चर्चा की गई। 

साझा बयान के अनुसार दोनों नेताओं ने भारत और ब्रिटेन में आतंकवाद और आतंकी घटनाओं सहित सभी तरह के आतंकवाद की निंदा की। पीएम मोदी और मे कहा कि आतंकवाद को किसी भी आधार पर उचित नहीं ठहराया जा सकता तथा इसको किसी धर्म, नस्ल, राष्ट्रीयता और जाति से नहीं जोड़ा जा सकता। 

दोनों नेताओं ने इस बात पर सहमति जताई कि आतंकवादी और चरमपंथी संगठनों को ऐसे किसी भी दायरे से उपेक्षित रखने की जरूरत है जहां वे कट्टरपंथ फैला सकें, लोगों की भर्ती कर सकें और निदोर्ष लोगों पर आतंकी हमले कर सकें। 

साझा बयान के अनुसार मोदी और मे ने लश्कर-ए-तैयबा, जैश-ए-मोहम्मद , हिज्बुल मुजाहिदीन, हक्कानी नेटवर्क, अलकायदा, आईएसआईएस तथा इनसे जुड़े समूहों जैसे वैश्विक आतंकी संगठनों के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई करने के लिए सहयोग बढ़ाने पर सहमति जताई। 

पिछले दिनों ब्रिटेन में पूर्व रूसी डबल एजेंट सर्गई स्क्रिपल तथा उनकी बेटी यूलिया पर नर्व एजेंट नामक रसायन द्वारा हमला किए जाने की घटना का भी साझा बयान में उल्लेख किया गया है। 

बयान के मुताबिक मोदी और मे ने सीरिया में रासायनिक हथियारों के उपयोग से जुड़ी खबरों को लेकर गहरी चिंता को साझा किया। (खबर इनपुट-पीटीआई)

टॅग्स :नरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल