लाइव न्यूज़ :

'भारत और चीन लद्दाख गतिरोध पर नौवें दौर की कमांडर स्तर की वार्ता के लिए कर रहे हैं चर्चा'

By भाषा | Updated: December 31, 2020 20:07 IST

Open in App

बीजिंग, 31 दिसंबर चीनी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल तान केफेई ने बृहस्पतिवार को कहा कि भारत और चीन पूर्वी लद्दाख से सैनिकों की वापसी पर चर्चा के लिए नौवें दौर की कमांडर स्तर की वार्ता के मुद्दे पर चर्चा कर रहे हैं।

तान ने एक ऑनलाइन मीडिया ब्रीफिंग में कहा कि भारत और चीन की सेनाओं के बीच आठवें दौर की कोर कमांडर स्तर की वार्ता के बाद से ही दोनों पक्षों ने अग्रिम मोर्चे पर तैनात सैनिकों की वापसी पर चर्चा जारी रखी है और सीमा पर तैनात सैनिकों के प्रबंधन को मजबूत किया है।

चीनी रक्षा मंत्रालय की वेबसाइट पर पोस्ट किए गए उनके बयान के अंशों के अनुसार सीमावर्ती क्षेत्रों में स्थिति सामान्य तौर पर स्थिर है।

उन्होंने कहा कि चीन सैन्य और कूटनीतिक माध्यमों से भारत के साथ वार्ता कायम रखने का इच्छुक है।

तान ने कहा कि समान लक्ष्य की दिशा में भारत से भी चीन के साथ मिलकर काम करने, कोर कमांडर स्तर की बैठकों में बनी सहमति को क्रियान्वित करने और सीमावर्ती क्षेत्रों में तनाव को कम करने के लिए व्यावहारिक कदम उठाने की उम्मीद है।

मई में शुरू हुए गतिरोध के समाधान के लिए भारत और चीन कई दौर की सैन्य तथा कूटनीतिक स्तर की वार्ता कर चुके हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकोराडी थर्मल पावर प्लांट में बड़ा हादसा: गरम राख गिरने से 8 कर्मचारी झुलसे, 4 का इलाज जारी

भारत'अगर CBI की उनकी रिहाई के खिलाफ याचिका पर वही जज सुनवाई करते हैं, तो उन्हें इंसाफ नहीं मिलेगा', दिल्ली हाईकोर्ट से बोले केजरीवाल

कारोबारजल्दी कीजिए, दिल्ली में सोना-चांदी की कीमतें कम, जानें क्या है रेट

क्रिकेटहार्दिक पांड्या पर 1200000 रुपये और टिम डेविड पर मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना, आखिर क्यों MI और RCB खिलाड़ी पर एक्शन

भारतमहिलाओं को जोड़ने के लिए भाजपा का नारी शक्ति वंदन अभियान, सूबे की हर लोकसभा से 12,500, विधानसभा से 2,500 कॉल का लक्ष्य

विश्व अधिक खबरें

विश्वमादक पदार्थ की तस्करी, अमेरिकी सेना ने दो नावों पर किया हमला, 5 ढेर, सितंबर 2025 से 168 की मौत

विश्वहैती में पर्यटकों के बीच लोकप्रिय किले में भगदड़, 30 लोगों की मौत हो गई और कई घायल, वीडियो

विश्वकब शर्मिंदा होंगे अमेरिका और इजराइल?

विश्वपाकिस्तान को लेकर इतना बवाल क्यों?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी