लाइव न्यूज़ :

जापान में कोविड-19 मामलों में वृद्धि; आपातकाल के दायरे में आने वाले क्षेत्रों का विस्तार

By भाषा | Updated: August 25, 2021 18:12 IST

Open in App

तोक्यो, 25 अगस्त (एपी) जापान ने कोविड-19 मामलों में वृद्धि के मद्देनजर बुधवार को लगातार दूसरे सप्ताह कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए लागू आपातकाल के दायरे में आने वाले क्षेत्रों का विस्तार किया, जिससे आठ और प्रान्तों को शामिल किया गया है क्योंकि वायरस के डेल्टा स्वरूप के संक्रमण से देश की स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली पर दबाव बढ़ गया है। सरकार ने पिछले हफ्ते आपातकाल को 12 सितंबर तक बढ़ा दिया था और इसमें शामिल क्षेत्रों की संख्या को छह से बढ़कर 13 कर दिया था। इसमें तोक्यो भी शामिल है। चार नए प्रान्तों को एक अलग "अर्ध-आपातकालीन" के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में शामिल किया गया है। इस प्रकार जापान के 47 प्रान्तों में से 33 अब किसी-न-किसी प्रकार के आपातकालीन उपायों के अंतर्गत हैं। आठ प्रान्तों को अर्ध-आपातकालीन क्षेत्र से पूर्ण आपातकालीन क्षेत्र में अपग्रेड किया गया है। इनमें उत्तर के होक्काइदो और मियागी, मध्य जापान के आइची और गिफू और पश्चिम के हिरोशिमा और ओकायामा शामिल हैं। प्रधानमंत्री योशीहिदे सुगा ने आपातकाल की घोषणा करते हुए कहा, "लोगों के जीवन की रक्षा के लिए, प्राथमिकता स्वास्थ्य देखभाल प्रणाली को बनाए रखने की है। डेल्टा स्वरूप के कारण पैदा हुए इस संकट को दूर करने के लिए, मैं सभी से और सहयोग की अपेक्षा रखता हूँ।" बहरहाल, जापान में आपातकालीन उपायों की लगातार अवहेलना की जा रही है। लापरवाही बढ़ रही है और सामाजिक दूरी बना रखने जैसे नियमों और अनुरोधों को भी बड़े पैमाने पर अनदेखा किया जा रहा है। गौरतलब है कि जापान की राजधानी तोक्यो में 12 जुलाई से ही आपातकाल लागू है, लेकिन संक्रमण के नए मामलों में कोई गिरावट नहीं आई। तब से नए दैनिक मामले बढ़कर दस गुना से अधिक हो गए हैं। टोक्यो में लगभग 5,000 और पूरे जापान में करीब 25,000 नए मामले आ रहे हैं। अस्पताल के बिस्तर तेजी से भर रहे हैं और कई लोगों को अब घर पर ही रहकर इलाज करवाना पड़ रहा है, जिनमें कुछ ऐसे भी हैं जिन्हें चिकित्सा ऑक्सीजन की आवश्यकता है। सुगा ने बुधवार को कहा कि घर पर रहकर इलाज करवाने वालों को फोन कॉल, ऑनलाइन या सामुदायिक डॉक्टरों के माध्यम से चिकित्सा सहायता मिलेगी और सरकार अस्थायी अस्पताल स्थापित करेगी जहां मरीज चिकित्सा ऑक्सीजन या अन्य उपचार प्राप्त कर सकते हैं। जापान ने हालांकि कई अन्य देशों की तुलना में महामारी का बेहतर ढंग से सामना किया है, लेकिन टीकाकरण करने में अन्य धनी देशों से थोड़ा पीछे है। देश की लगभग 40 प्रतिशत आबादी का पूर्ण टीकाकरण किया जा चुका है, जिसमें मुख्य रूप से बुजुर्ग लोग शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वJapan election: निचले सदन की 465 सीट, सनाए ताकाइची के नेतृत्व वाला सत्तारूढ़ गठबंधन को 274 सीटें?, पीएम मोदी ने दी बधाई

ज़रा हटकेVIDEO: जापानी महिलाओं ने पीएम मोदी को सुनाया 'पधारो म्हारे देश', राजस्थानी गीत गाकर किया स्वागत, देखें वायरल वीडियो

भारतVIDEO: 'मोदीजी हमारे लिए पिता समान हैं, उनके संबंधों के कारण हम जापान में सुरक्षित हैं': टोक्यो में भारतीय भावुक होकर बोले

भारतइस वजह से  डायमंड लीग फाइनल हारे नीरज चोपड़ा, कहा- 21 दिन बाद विश्व चैम्पियनशिप, दिखाएंगे जलवा

विश्वजापान में लगातार आठवें साल गिरी जन्मदर, घटती जनसंख्या बनी चिंता की बड़ी वजह

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा