लाइव न्यूज़ :

अमेरिकी में राष्ट्रपति चुनाव से पहले उस पर विदेशी ’हमले’ का मंडरा रहा खतरा

By भाषा | Updated: August 1, 2020 16:46 IST

अमेरिकी मीडिया द्वारा सीधे-सीधे सवाल पूछे जाने पर डोनाल्ड ट्रंप के अभियान ने यह बताने से इनकार कर दिया कि उसने जो बाइडेन से संबंधित कोई सामग्री किसी विदेशी नागरिक से स्वीकार की है या नहीं की है।

Open in App
ठळक मुद्देविदेशी संस्थाएं भी मतदाताओं को भ्रम में डालने की मंशा से आक्रामक तरीके से दुष्प्रचार कर रही हैं।पूर्व उपराष्ट्रपति की टीम ने शत्रुओं के लिए उपयोगी खुफिया जानकारी उपलब्ध हो जाने के डर से इस बारे में विस्तार से कुछ नहीं बताया है।

न्यूयॉर्क: अमेरिका में तीन नवंबर को होने जा रहे राष्ट्रपति चुनावों के करीब आने के साथ ही इस बात के नये सिरे से संकेत मिल रहे हैं कि राष्ट्र की चुनाव प्रणाली एक बार फिर विदेशी शत्रुओं के हमले का शिकार हो सकती है।

खुफिया अधिकारियों ने हाल के दिनों में इस बात की पुष्टि की है कि पिछले दिनों में विदेशी तत्व देश के चुनावी ढांचे को जोखिम में डालने के लिए “अमेरिकी राजनीतिक अभियानों, प्रत्याशियों और अन्य राजनीतिक लक्ष्यों” के निजी संचार माध्यमों को संकट में डालने की दिशा में सक्रियता से काम कर रहे हैं।

विदेशी संस्थाएं भी मतदाताओं को भ्रम में डालने की मंशा से आक्रामक तरीके से दुष्प्रचार कर रही हैं। अब तक इस बात के कोई साक्ष्य नहीं मिले हैं कि अमेरिका के दुश्मनों को अभियानों या देश की चुनावी प्रणाली में सेंध लगाने में किसी तरह की कामयाबी मिली है लेकिन डेमोक्रेट प्रत्याशी जो बाइडेन के राष्ट्रपति चुनाव प्रचार अभियान ने इस हफ्ते पुष्टि की कि उसने कई संबंधित जोखिमों का सामना किया है।

पूर्व उपराष्ट्रपति की टीम ने शत्रुओं के लिए उपयोगी खुफिया जानकारी उपलब्ध हो जाने के डर से इस बारे में विस्तार से कुछ नहीं बताया है। ऐसी गोपनीयता के कारण, विदेशी हस्तक्षेप 2020 के चुनाव में लोगों के विचार का विषय बना हुआ है जबकि रिपब्लिकन और डेमोक्रेट्स समान रूप से मानते हैं कि यह एक गंभीर खतरा है जो किसी भी क्षण चुनाव को मूल रूप से नया आकार दे सकता है।

बाइडेन का अभियान देख रहे लोग लगातार इस बात से चिंतित है कि रूसी समर्थक सूत्रों ने पहले ही राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के चुनावी अभियान से संबंधित लोग और उनके रिपब्लिकन सहयोगियों के साथ बाइडेन के परिवार के बारे में गलत सूचनाएं साझा कर ली हैं ताकि राष्ट्रपति पद की दौड़ में उनकी उम्मीदवारी प्रभावित हो।

सीधे-सीधे पूछे जाने पर ट्रंप के अभियान ने यह बताने से इनकार कर दिया कि उसने बाइडेन से संबंधित कोई सामग्री किसी विदेशी नागरिक से स्वीकार की है या नहीं। ट्रंप पर, पिछले साल यूक्रेनी नेताओं पर दबाव बनाकर बाइडेन के बेटे द्वारा उस क्षेत्र में किए गए काम को लेकर छवि को नुकसान पहुंचाने वाली सूचना मांगने के लिए महाभियोग चल चुका है।  

टॅग्स :अमेरिकाडोनाल्ड ट्रम्प
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्व अधिक खबरें

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल