लाइव न्यूज़ :

म्यांमा में लोगों ने हॉर्न एवं बर्तन बजाकर किया तख्तापलट का विरोध

By भाषा | Updated: February 3, 2021 10:55 IST

Open in App

यांगून, तीन फरवरी (एपी) म्यांमा के सबसे बड़े शहर यांगून में बड़ी संख्या में लोगों ने कारों के हॉर्न और बर्तन बजाकर देश में सैन्य तख्तापलट का विरोध किया।

देश में सैन्य तख्तापलट के विरोध में संभवत: यह पहला सार्वजनिक विरोध है।

यांगून और पड़ोसी क्षेत्रों में इस प्रदर्शन के दौरान हिरासत में बंद नेता आंग सान सू ची की अच्छी सेहत की कामनाएं की गईं और स्वतंत्रता की मांग करते हुए नारे लगाए गए।

एक प्रदर्शनकारी ने अपना नाम जाहिर नहीं करने की शर्त पर कहा, ‘‘म्यांमा की संस्कृति में ड्रम बजाने का अर्थ शैतान को बाहर भेजना होता है।’’

कई लोकतंत्र समर्थक समूहों ने तख्तापलट के खिलाफ विरोध प्रदर्शित करने के लिए लोगों से मंगलवार रात आठ बजे शोर मचाने का आह्वान किया था।

सू ची की नेशनल लीग फॉर डेमोक्रेसी पार्टी के नेता विन तीन ने कहा, ‘‘हमारे देश पर तख्तापलट का अभिशाप है और इसी लिए हमारा देश गरीब बना हुआ है। मैं अपने साथी नागरिकों एवं उनके भविष्य को लेकर चिंतित हूं।’’

उन्होंने लोगों से सविनय अवज्ञा के जरिए सेना की अवहेलना करने की अपील की।

पार्टी प्रवक्ता की तोए ने बताया कि सेना ने सरकारी आवासीय परिसर में नजरबंद रखे गए सैकड़ों सांसदों पर लगे प्रतिबंध मंगलवार को हटाने आरंभ कर दिए और नई सरकार ने उन्हें अपने घर जाने को कहा है।

उन्होंने बताया कि सू ची का स्वास्थ्य अच्छा है और उन्हें एक अलग स्थान पर रखा गया हैं, जहां उन्हें कुछ और वक्त तक रखा जाएगा। हालांकि उनके इस बयान की पुष्टि नहीं हो सकी है।

गौरतलब है कि म्यांमा में सेना ने सोमवार को देश में सरकार का तख्तापलट कर दिया और शीर्ष नेता सू ची समेत उनकी पार्टी के कई प्रमुख नेताओं को हिरासत में ले लिया। सेना के स्वामित्व वाले ‘मयावाडी टीवी’ ने सोमवार सुबह घोषणा की थी कि सेना ने एक साल के लिए देश का नियंत्रण अपने हाथ में ले लिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल