लाइव न्यूज़ :

म्यांमा में असैन्य नेता थान ने जुंटा के खिलाफ ‘क्रांति’ का लिया संकल्प

By भाषा | Updated: March 14, 2021 11:49 IST

Open in App

मांडले, 14 मार्च (एपी) म्यांमा में पिछले महीने सैन्य तख्तापलट के बाद से छिपकर रह रहे असैन्य नेताओं का नेतृत्व कर रहे माह्न विन खाइंग थान ने सेना को सत्ता के बाहर करने के लिए ‘क्रांति’ को समर्थन देना जारी रखने का संकल्प लिया है।

इस बीच, सुरक्षा बलों ने तख्तापलट के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे लोगों पर कार्रवाई की, जिसमें कम से कम सात लोगों की मौत हो गई।

थान को म्यांमा में अपदस्थ किए गए और सेना से छिपकर रह रहे सांसदों ने कार्यवाहक उपराष्ट्रपति नामित किया है और वह देश की अपदस्थ नेता आंग सान सू की की पार्टी के सदस्य हैं।

उन्होंने एक फरवरी को हुए तख्तापलट के बाद पहली बार शनिवार को जनसभा को संबोधित किया।

उन्होंने एक वेबसाइट और सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए वीडियो में कहा, ‘‘ यह देश के लिए सबसे अधंकारमय क्षण है और जल्द सुबह होने वाली है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘यह क्रांति संघीय लोकतंत्र स्थापित करने में हमारी कोशिशों को एकजुट करने का मौका है। संघीय लोकतंत्र स्थापित करना विभिन्न जातीय समूहों के भाइयों की इच्छा है जो दशकों से तानाशाही के दमनकारी कृत्यों से त्रस्त हैं।’’

थान ने कहा, ‘‘हम अन्याय करने वाली सेना के आगे कभी नहीं झुकेंगे, बल्कि अपनी एकजुट ताकत से भविष्य का निर्माण करेंगे।’’

वीडियो के अंत में उन्होंने तीन उंगली से सलामी दी जो सैन्य शासन के प्रतिरोध का प्रतीक बन गया है।

इससे पहले, शनिवार को सुरक्षाबलों ने मांडले में प्रदर्शनकारियों पर गोली चलाईं, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई। म्यांमा के दक्षिण मध्य इलाके में प्याय में भी दो और तवांते में एक प्रदर्शनकारी की मौत हुई है। सातों मृतकों की जानकारी विभिन्न सोशल मीडिया अकाउंट से साझा की गई है।

हालांकि, माना जा रहा है कि मृतकों की संख्या अधिक हो सकती है क्योंकि कुछ शवों को सुरक्षा बलों ने कथित तौर पर अपने कब्जे में ले लिया है, जबकि कई लोग गोली लगने से गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

विश्व अधिक खबरें

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर