लाइव न्यूज़ :

गजब है.. कोरोना संकट काल में जकरबर्ग, बिल गेट्स हुए और अमीर, इन 5 धनकुबेरों की संपत्ति 434 अरब डॉलर बढ़ी

By गुणातीत ओझा | Updated: May 24, 2020 09:59 IST

कोरोना महामारी से जहां पूरी दुनिया में बेरोजगारी और भुखमरी का संकट पैदा हो गया है, वहीं अमेरिका के धनकुबेर और धनी हो गए हैं। अमेरिकंस फॉर टैक्स फेयरनेस (एटीएफ) और इंस्टीट्यूट फॉर पॉलिसी स्टडीज (आईपीएस) के अनुसार कोरोना महामारी के दौर में अमेरिका के अरबपति आर्थिक रूप से और ज्यादा मजबूत हो गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना महामारी से जहां पूरी दुनिया में बेरोजगारी और भुखमरी का संकट पैदा हो गया है, वहीं अमेरिका के धनकुबेर और धनी हो गए हैं।अमेरिकंस फॉर टैक्स फेयरनेस (एटीएफ) और इंस्टीट्यूट फॉर पॉलिसी स्टडीज (आईपीएस) के अनुसार कोरोना महामारी के दौर में अमेरिका के अरबपति आर्थिक रूप से और ज्यादा मजबूत हो गए हैं।

वाशिंगटन। कोरोना महामारी से जहां पूरी दुनिया में बेरोजगारी और भुखमरी का संकट पैदा हो गया है, वहीं अमेरिका के धनकुबेर और धनी हो गए हैं। अमेरिकंस फॉर टैक्स फेयरनेस (एटीएफ) और इंस्टीट्यूट फॉर पॉलिसी स्टडीज (आईपीएस) के अनुसार कोरोना महामारी के दौर में अमेरिका के अरबपति आर्थिक रूप से और ज्यादा मजबूत हो गए हैं। वहीं, अमेरिका की बात करें तो देश में टूटती अर्थव्यवस्था के चलते तीन करोड़ से ज्यादा अमेरिकी अपनी नौकरी गंवा चुके हैं। अमेरिका में कोरोनो वायरस महामारी के कारण लोगों पर बेरोजगारी तेजी से हावी हुई है और यह अब भी जारी है।

कोविड-19 महामारी में लाखों अमेरिकी नागरिकों को अपनी नौकरी से हाथ धोना पड़ा है, वहीं देश के अरबपतियों की संपत्ति में कुल 434 अरब डॉलर की वृद्धि हुई है। अमेजन के सीईओ जेफ बेजोस की संपत्ति 34.6 अरब डॉलर बढ़ी। वहीं फेसबुक के सीईओ मार्क जकरबर्ग की संपत्ति में 25 अरब डॉलर की वृद्धि हुई। शीर्ष पांच अमेरिकी अरबपतियों -जेफ बेजोस, बिल गेट्स, मार्क जकरबर्ग, वॉरेन बफेट और ओरेकल के लैरी एलिसन की कुल संपत्ति में 75.5 अरब डॉलर या 19 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

फोर्ब्स के आंकड़ों के मुताबिक 18 मार्च से 19 मई के बीच 600 से अधिक अमेरिकी अरबपतियों की कुल संपत्ति में 434 अरब डॉलर या 15 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। उसी अनुमानित अवधि के दौरान, 3.80 करोड़ से अधिक कामकाजी अमेरिकियों ने अपनी नौकरी खो दी। वहीं लगभग 15 लाख अमेरिकी इस वायरस से संक्रमित हुए और लगभग 90,000 लोगों की मृत्यु हो गई।

अमेरिका में खुदरा बिक्री अप्रैल में रिकॉर्ड 16 प्रतिशत गिरी

अमेरिका में अप्रैल में फुटकर विक्रेताओं के कारोबार में मार्च की तुलना में 16.4 प्रतिशत की गिरावट आयी। कोरोना वायरस महामारी से खरीदार बाजार से दूरी बनाए हुए हैं और खुदरा स्टोर चलाने वाली कंपनियों के लिए कारोबार संभालना कठिन हो रहा है। अमेरिकी वाणिज्य विभाग ने फुटकर खरीद के बारे में शुक्रवार को एक रपट में यह जानकारी दी। इसमें कहा गया है कि पिछले 12 महीने में बिक्री 21.6 प्रतिशत गिर चुकी है।

ऑनलाइन खरीद में तेजी

अमेरिका में ऑनलाइन खरीद बढ़ रही है। अप्रैल में ऑनलाइन खरीद कारोबार पिछले माह से 8.4 प्रतिशत ज्यादा रहा। सालाना आधार पर ऑनलाइन खरीद 21.6 प्रतिशत बढ़ी है। ऑनलाइन को छोड़ कर अप्रैल में खुदरा कारोबार के एक भी खंड में सुधार नहीं दिखा। यह दर्शाता है कि कोरोना वायरस के कारण लागू पाबंदियों में ग्राहक ऑनलाइन खरीद की ओर रुख कर रहा है। वाहनों की बिक्री अप्रैल में 13 प्रतिशत और फर्नीचर की बिक्री 59 प्रतिशत डूब गयी। 

टॅग्स :कोरोना वायरसअमेरिकामार्क जुकेरबर्गजेफ बेजोसबिल गेट्स
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा