लाइव न्यूज़ :

इमरान ने अफगान नेताओं के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की

By भाषा | Updated: August 17, 2021 22:21 IST

Open in App

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने मंगलवार को पूर्व उप राष्ट्रपति मुहम्मद यूनुस कानूनी के नेतृत्व वाले एक अफगान प्रतिनिधिमंडल से कहा कि पाकिस्तान अफगानिस्तान में एक समावेशी सरकार का समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध है।अफगानिस्तान से नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल तालिबान आतंकवादियों द्वारा देश पर कब्जे के बीच रविवार को यहां बातचीत के लिए पहुंचा।खान के कार्यालय ने एक बयान में कहा कि उन्होंने यह रेखांकित किया कि पाकिस्तान से ज्यादा कोई अन्य देश अफगानिस्तान में शांति और स्थिरता का इच्छुक नहीं है।उन्होंने ‘‘एक समावेशी राजनीतिक समाधान के लिए सभी पक्षों के काम करने के महत्व’’ पर प्रकाश डाला।खान के कार्यालय ने कहा कि खान ने अफगानिस्तान में शांति लाने के प्रयासों के लिए पाकिस्तान के दृढ़ समर्थन का आश्वासन दिया, लेकिन यह भी कहा कि मौजूदा स्थिति में अधिक जिम्मेदारी अफगान नेताओं पर है कि वे अफगानिस्तान का स्थायी शांति, स्थिरता और विकास के रास्ते पर नेतृत्व करने के लिए रचनात्मक रूप से मिलकर काम करें। उन्होंने विश्वास, इतिहास, भूगोल, संस्कृति और नातेदारी के अपरिवर्तनीय बंधनों के माध्यम से पाकिस्तान के लोगों से जुड़े अफगानिस्तान के लोगों के लिए एक मजबूत समर्थन और एकजुटता व्यक्त की।प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने अफगान समाज की बहु-जातीय प्रकृति और एक समावेशी व्यवस्था के महत्व पर जोर दिया। अफगान प्रतिनिधिमंडल ने अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच भाईचारे के संबंधों को और मजबूत करने की इच्छा भी दोहराई।प्रतिनिधिमंडल में स्पीकर उलुसी जिरगा मीर रहमान रहमानी, सलाह-उद-दीन रब्बानी, कानूनी, उस्ताद मोहम्मद करीम खलीली, अहमद जिया मसूद, अहमद वली मसूद, अब्दुल लतीफ पेद्रम, खालिद नूर और उस्ताद मोहम्मद मोहकिक शामिल थे।प्रतिनिधिमंडल अफगानिस्तान में उभरती स्थिति पर चर्चा करने के लिए चार दिवसीय यात्रा पर पहुंचा और सोमवार को विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी से मुलाकात की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटImran Khan Health Scare: खेल भावना की परिचायक है गावस्कर-कपिल की हमदर्दी

विश्वजेल में अंधे हो गए पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान?, दाहिनी आंख की लगभग 85 प्रतिशत दृष्टि खो दी

विश्वतोशाखाना भ्रष्टाचार मामलाः पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान और पत्नी बुशरा बीबी को 17-17 साल के कारावास की सजा, एक-एक करोड़ रुपये जुर्माना

विश्व'इमरान खान ज़िंदा और ठीक हैं': पाकिस्तान के पूर्व पीएम की बहन ने रावलपिंडी की अदियाला जेल में उनसे मिलने के बाद दिया बयान | VIDEO

विश्वपाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान जिंंदा हैं या नहीं!

विश्व अधिक खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो