लाइव न्यूज़ :

इमरान खान की गिरफ्तारी किसी भी पल संभव, कोर्ट का वारंट लेकर दहलीज पर खड़ी है पुलिस, फवाद चौधरी ने शहबाज शरीफ सरकार को दी परिणाम भुगने की धमकी

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: March 5, 2023 14:22 IST

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान किसी भी वक्त में गिरफ्तार किये जा सकते हैं। तोशखाना मामले में गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद पुलिस पहुंची आवास पर। भारी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ता भी मौजूद हैं।

Open in App
ठळक मुद्देइमरान खान किसी भी वक्त में हो सकते हैं गिरफ्तार, जमां पार्क स्थित आवास पर पहुंची पुलिस तोशखाना मामले में कोर्ट से जारी गैर जमानती वारंट की तालीम कराने पुलिस पहुंची आवास पर पीटीआई नेता फवाद चौधरी ने शहबाज सरकार को दी परिणाम भुगतने की धमकी

लाहौर:पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान किसी भी वक्त में गिरफ्तार किये जा सकते हैं। जानकारी के अनुसार पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के अध्यक्ष इमरान खान को तोशखाना मामले में गिरफ्तार किए जाने की संभावना उस समय मजबूत होती हुई दिखाई दी, जब उनके इस्लामाबाद के जमा खां पार्क स्थित आवास पर भारी संख्या में पुलिस की तैनाती की गई है।

बताया जा रहा है कि इस्लामाबाद पुलिस प्रमुख खुद इमरान खान की गिरफ्तारी का कोर्ट वारंट लेकर पहुंचे हैं। दरअसल बीते 28 फरवरी को इस्लामाबाद के एक जिला एवं सत्र अदालत ने तोशखान विवाद प्रकरण में इमरान खान के खिलाफ गैर-जमानती गिरफ्तारी का वारंट जारी किया था। सूत्रों के मुताबिक कोर्ट के वारंट की तामील कराने के लिए अब पुलिस इमरान की दहलीज पर खड़ी है।

इस संबंध में द न्यूज की ओर से जारी रिपोर्ट में बताया गया है कि पुलिस इमरान खान की गिरफ्तारी से पहले की सभी कानूनी आवश्यकताएं पूरी कर रही है और उसके बाद उन्हें किसी भी वक्त में गिरफ्तार किया जा सकता है।

इस बीच पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के नेता फवाद चौधरी ने शहबाज सरकार को चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि अगर पुलिस इमरान खान को गिरफ्तार करने का कोई भी प्रयास करती है तो उसके खतरनाक परिणाम सामने आ सकते हैं।

फवाद चौधरी ने ट्विटर पर लिखा, "मैं इस अक्षम और मुल्क विरोधी सरकार को चेतावनी देना चाहता हूं कि पाकिस्तान को और संकट में न डालें और समझदारी से काम लें, पार्टी के ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ता जमां पार्क पहुंचें।"

टॅग्स :इमरान खानपाकिस्तानIslamabad
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?