लाइव न्यूज़ :

'खान साहब के पास कुछ घड़ियां हैं, आप उन्हें बेच दें'- फोन पर बोलीं इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी, बातचीत का ऑडियो लीक होने पर मचा हंगामा

By आजाद खान | Updated: December 10, 2022 11:48 IST

हालांकि इस ऑडियो क्लिप के सामने आने के बाद पीटीआई नेता जुल्फिकार बुखारी ने इसे फर्जी बताया है। ऐसे में उन्होंने इस ऑडियो की जांच की भी बात कही है।

Open in App
ठळक मुद्देइमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी का एक ऑडियो क्लिप वायरल हो रहा है। ऑडियो क्लिप में उन्हें एक अधिकारी से इमरान खान की घड़ी बेचने को कहते हुए सुना गया है। ऐसे में इस ऑडियो के सामने आने के बाद पाकिस्तान की राजनीति में हंगामा मच गया है।

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की पत्नी बुशरा बीबी का एक ऑडियो क्लिप खूब वायरल हो रहा है। इस क्लिप में कथित तौर पर बुशरा बीबी द्वारा इमरान खान की घड़ी बेचने को बात कही जा रही है।  

इस ऑडियो क्लिप में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के नेता जुल्फिकार बुखारी को यह कहते हुए सुना गया है कि वे घड़ी को बेच देंगे। ऐसे में इस क्लिप के वायरल होने के बाद जुल्फिकार बुखारी ने इसे फर्जी बताया है और इस ऑडियो की जांच की बात कही है। 

क्या है पूरा मामला

वायरल इस ऑडियो में यह सुना गया है कि बुशरा बीबी जुल्फिकार बुखारी को कॉल में कुछ कह रही है। ऑडियो के शुरुआत में बुखारी द्वारा बुशरा बीबी को सलाम करते हुए सुना गया है और इसके बाद वह सलाम का जवाब देती है। 

इसके बाद बुशरा बीबी बुखारी से यह कहते हुए सुनी गई है कि खान साहब के कुछ घड़ियां है जिसे वे आप को देने को कहा है। उन्हें कहते हुए सुना गया है कि ये घड़ियां काम की नहीं है तो खान साहब ने इसे आपको देने को कहा है ताकि आप इसे बेच पाएं। 

सऊदी प्रिंस ने गिफ्ट में दी थी घड़ी

एक रिपोर्ट के अनुसार, इमरान को यह घड़ी सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान ने गिफ्ट में दी थी जब वे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री थे। इस घड़ी के बारे में यह कहा जाता है कि यह सबसे महंगी घड़ी है जिसमें रत्न जड़े हुए थे। 

ऐसे में इस ऑडियो के सामने आने के बाद पीटीआई नेता जुल्फिकार बुखारी ने इसे फर्जी करार दिया है और कहा है इस ऑडियो की जांच होनी चाहिए। उन्होंने इस बात से भी इंकार किया है कि वे किसी घड़ी को बेचे या खरीदे है। 

टॅग्स :इमरान खानPTIपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल