लाइव न्यूज़ :

"अल्लाह इमरान भाई को महफूज रखे", वीडियो संदेश के जरिए पूर्व क्रिकेटर शोएब अख्तर ने की दुआ

By रुस्तम राणा | Updated: November 3, 2022 18:52 IST

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शोएब अख्तर ने इस हमले की आलोचना की है। साथ ही उन्होंने इमरान खान की सलामती की दुआ की है। अपने ट्विटर हैंडल में उन्होंने वीडियो संदेश जारी कर कहा, यह बड़ी असहज कर देने वाली खबर है।

Open in App
ठळक मुद्देट्विटर पर उन्होंने वीडियो संदेश जारी कर कहा, यह बड़ी असहज कर देने वाली खबर हैपूर्व क्रिकेटर शोएब अख्तर ने कहा, खुदा के लिए ये चीजें बंद होनी चाहिएबोले - दिल उतना ताकतवर रहा नहीं की और बुरी खबरें सुनी जाए

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री पर फायरिंग की घटना ने पाकिस्तान को हिलाकर रख दिया है। हालांकि इस हमले में बाल-बाल बच गए, लेकिन उनके पैरों गोलियां लगने के कारण पर चोटिल हो गए हैं। फिलहाल पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ पार्टी के अध्यक्ष अस्पताल में हैं और खतरे से बाहर हैं। उनपर गोलियां चलाने वाला अज्ञात शख्स भाग निकला।

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शोएब अख्तर ने इस हमले की आलोचना की है। साथ ही उन्होंने इमरान खान की सलामती की दुआ की है। अपने ट्विटर हैंडल में उन्होंने वीडियो संदेश जारी कर कहा, यह बड़ी असहज कर देने वाली खबर है। इमरान खान को पांव पर गोलियां लगी हैं। अलाह! उन्हें महफूज रखे। 

रावलपिंडी एक्सप्रेस नाम से मशहूर क्रिकेटर ने कहा, खुदा के लिए ये चीजें बंद होनी चाहिए। दिल उतना ताकतवर रहा नहीं की और बुरी खबरें सुनी जाए। अरशद शरीफ (पाक पत्रकार) शहीद हुए हैं। अब ये वाक्या हो गया। अल्लाह हमारे मुल्क को हिफाजत में रखे और हम किसी निष्कर्ष पर पहुंचे। बहुत हो गया मजाक। बहुत हो गया ड्रामा। 

बता दें कि पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पर गुरुवार को उस समय हमला हुआ जब वह वजीराबाद में लॉन्ग मार्च के लिए निकले थे। इस गोलीबारी में पीटीआई नेता फैसल जावेद भी घायल हो हुए। घटना के तुरंत बाद, इमरान खान को कंटेनर से बुलेटप्रूफ वाहन में स्थानांतरित किया गया था।

टॅग्स :शोएब अख्तरइमरान खानपाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट