लाइव न्यूज़ :

Pakistan: शाहबाज शरीफ ने इमरान खान को बताया 'गद्दार', कहा- जो किया है वह किसी देशद्रोह से कम नहीं

By रुस्तम राणा | Updated: April 3, 2022 16:57 IST

शाहबाज शरीफ ने आशा है कि SC संविधान को बनाए रखने में अपनी भूमिका निभाएगा। दरअसल अब यह मामला सुप्रीम कोर्ट में पहुंच चुका है।   

Open in App
ठळक मुद्देशाहबाज ने कहा- इमरान खान ने देश को अराजकता में धकेल दिया हैविपक्ष के नेता शाहबाज शरीफ को अब पाकिस्तान सुप्रीम कोर्ट से उम्मीदें

इस्लामाबाद:पाकिस्तान ने राष्ट्रपति आरिफ अल्वी प्रधानमंत्री इमरान खान के कहने पर नेशनल असेंबली को भंग कर दिया है। राष्ट्रपति आरिफ अल्वी का यह फैसला जहां इमरान खान के लिए अच्छा तो विपक्ष के नेताओं के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं है। इसे लेकर विपक्ष के नेता शाहबाज शरीफ ने इमरान खान को गद्दार बताया है।

उन्होंने कहा है, यह किसी बड़े देशद्रोह से कम नहीं है। इमरान खान ने देश को अराजकता में धकेल दिया है। नियाज़ी और उनके साथियों को आज़ाद नहीं होने दिया जाएगा। संविधान के खुलेआम उल्लंघन के परिणाम भुगतने होंगे। शाहबाज शरीफ ने आशा है कि SC संविधान को बनाए रखने में अपनी भूमिका निभाएगा। दरअसल अब यह मामला सुप्रीम कोर्ट में पहुंच चुका है।   

उधर, इमरान खान के मंत्री शेख रसीद ने कहा कि विपक्ष का मुंह काला हो गया है। विपक्ष पर निशाना साधते हुए रसीद ने कहा कि हफ्ते में दो बार लंदन जाने वाले कैसे चुनाव जीतेंगे। उन्होंने कहा है दोबारा चुनाव होने पर इमरान खान दो तिहाई बहुमत के साथ सत्ता में लौटेंगे। इमरान के मंत्री ने कहा है कि राष्ट्रपति के फैसले से पाकिस्तान में खुशी की लहर है।

बता दें कि रविवार को नेशनल असेंबली में इमरान सरकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग होनी थी। लेकिन राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने नेशनल असेंबली (संसद) को भंग कर दिया और 90 दिनों के अंदर चुनाव कराने की मंजूरी दे दी है। पाकिस्तान में सियासी संकट को लेकर भी सेना ने पल्ला झाड़ लिया है। 

टॅग्स :पाकिस्तानइमरान खान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्व अधिक खबरें

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?