लाइव न्यूज़ :

इमरान खान ने शाहबाज शरीफ मानहानि मामले में चौथी बार वकील बदला

By भाषा | Updated: March 30, 2021 19:15 IST

Open in App

लाहौर, 30 मार्च पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने पीएमएल-एन के अध्यक्ष तथा पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के भाई शाहबाज शरीफ द्वारा दायर मानहानि मामले में चौथी बार अपना वकील बदला है।

खान ने अपनी पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के सांसद सैयद अली जफर को इस मामले में अपना बचाव करने के लिये नया वकील नियुक्त किया है।

जफर के सहयोगी ने सोमवार को लाहौर की जिला एवं सत्र अदालत में पेश होकर खान की ओर से पॉवर ऑफ अटॉर्नी दाखिल की।

अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश यासिर हयात ने जफर को छह अप्रैल को अगली सुनवाई में व्यक्तिगत रूप से अपनी पावर ऑफ अटॉर्नी दाखिल करने का निर्देश दिया।

प्रधानमंत्री खान ने अप्रैल 2017 में आरोप लगाया था कि शाहबाज ने उन्हें एक दोस्त के जरिये, नवाज शरीफ के खिलाफ उच्चतम न्यायालय में चल रहे पनामा पेपर मामले को वापस लेने के लिए 6.1 करोड़ डॉलर की पेशकश की थी।

पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) के सुप्रीमो शरीफ फिलहाल लंदन में हैं। उन्हें पनामा पेपर मामले में 2017 में उच्चतम न्यायालय ने प्रधानमंत्री पद के लिए अयोग्य करार दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

क्राइम अलर्टवाह रे सीबीआई, न्याय नहीं मिला, दोषियों को फांसी दो?, पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत की जांच को लेकर प्रदर्शन?

विश्व अधिक खबरें

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां