लाइव न्यूज़ :

इमरान खान ने शहबाज शरीफ सरकार पर हमला करते हुए कहा, "इस मुल्क को अमेरिका ने 'गुलाम' बना लिया है"

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: May 16, 2022 18:40 IST

इमरान खान ने फैसलाबाद में आयोजित एक रैली में कहा कि अमेरिका ने बड़ी ही चालाकी से पाकिस्तान को गुलाम बना लिया है। मुख्तलिफ सियायदनों ने अपने छोटे-छोटे स्वार्थ के लिए इस मुल्क को उसके हाथों में गिरवी रख दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देइमरान खान ने मौजूदा प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की सरकार को देशद्रोही और भ्रष्ट बताया इमरान खान ने दावा किया कि अमेरिका ने मुल्क पर हमला किए बिना उसे "गुलाम" बना लिया हैअमेरिका को कभी भी वैसा मुल्क पसंद नहीं है, जो खुद की विदेश नीति से चलता हो

इस्लामाबाद:पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने मौजूदा प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की सरकार को देशद्रोही और भ्रष्ट होने का दावा करते हुए कहा अमेरिका ने मुल्क पर हमला किए बिना उसे "गुलाम" बना लिया है।

इसके साथ ही इमरान खान ने शहबाज शरीफ और उनके बड़े भाई नवाज शरीफ पर हमला करते हुए कहा कि पाकिस्तान की आवाम कभी भी बाहरी मुल्क की "आयातित सरकार" को मंजूर नहीं करेगी।

बीते महीने पाकिस्तान तहरीक-ए इंसाफ की सत्ता बेदखली के पीछे अमेरिकी साजिश का आरोप लगाते हुए इमरान खान ने कहा कि अमेरिका को कभी भी वैसा मुल्क पसंद नहीं है, जो खुद की विदेश नीति से चलता हो और यही कारण है कि उसने पाकिस्तान के सियासी गद्दारों के साथ मिलकर  उनकी सरकार गिरा दी।

सत्ता जाने के बाद से पाकिस्तान के विभिन्न जगहों पर रैलियां कर रहे इमरान खान ने यह बात रविवार को पंजाब प्रांत के फैसलाबाद में कही।

फैसलाबाद में रैली को संबोधित करते हुए इमरान खान ने कहा, "अमेरिका ने बड़ी ही चालाकी से पाकिस्तान को गुलाम बना लिया है। मुख्तलिफ सियायदनों ने अपने छोटे-छोटे स्वार्थों के लिए इस मुल्क को उनके हाथों में गिरवी रख दिया है, जिन्होंने पाकिस्तान तहरीक-ए इंसाफ की सरकार को गिराने का काम किया है।"

पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान ने अमेरिका को खतरनाक आत्मकेंद्रित देश का आरोप लगाते हुए कहा कि वह मुल्क सिर्फ अपना भला देखता है और अपनी भलाई की शर्त पर ही किसी दूसरे मुल्क की सहायता करता है।

इसके साथ ही पाकिस्तान के विदेश मंत्री बिलावल भुट्टो पर तंज कसते हुए खान ने कहा कि बिलावल जरदारी अमेरिकी सचिव एंटनी ब्लिंकन से महज इसलिए पैसे की "भीख" मांगेंगे ताकि वो मुझे सत्ता में वापस आने से रोक सकें।

इमरान खान ने यह बात इसलिए कही क्योंकि अमेरिकी सचिव  ब्लिंकन ने 18 मई को न्यूयॉर्क में होने वाली वैश्विक खाद्य सुरक्षा पर होने वाली मंत्रिस्तरीय बैठक में पाकिस्तान को भी बुलाने के लिए निमंत्रण भेजा है।

इमरान खान ने बिलावल भुट्टो और उनके पिता आसिफ अली जरदारी पर भ्रष्ट होने का आरोप लगाते हुए कहा कि जरदारी परिवार ने केवल मुल्क में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में अवैध संपत्ति बनाई है और वो हमेशा इसे पाकिस्तान की आवाम से छुपाकर रखते हैं।

रैली में जुटी भीड़ के सामने इमरान ने कहा, "चूंकि बिलावल जरदारी की अकूत अवैध संपत्ति विदेशों में है, इसलिए वह अमेरिका के सामने बौने बने रहेंगे क्योंकि उन्हें अच्छे से पता है कि अगर अमेरिका को परेशान किया तो विदेशों में जमा सारी काली संपत्ति वो खो देंगे।" 

मालूम हो कि बीते शनिवार को अपने कत्ल की आशंका को जाहिर करते हुए इमरान खान ने कहा कि पाकिस्तान में और विदेशी ताकतों द्वारा उनकी हत्या की "साजिश" रची जा रही है। 

टॅग्स :इमरान खानपाकिस्तानअमेरिकाशहबाज शरीफनवाज शरीफ
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

विश्व अधिक खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट