लाइव न्यूज़ :

टीकाकरण प्रमाण पत्र, पृथक-वास के बिना यात्रा फिर शुरू करने की दिशा में पहला कदम: सिंगापुर

By भाषा | Updated: March 30, 2021 19:29 IST

Open in App

सिंगापुर, 30 मार्च सिंगापुर के परिवहन मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि कोविड-19 टीकाकरण प्रमाण पत्र को पारस्परिक रूप से मान्यता देने पर चर्चा पृथक-वास के बिना यात्रा को फिर से शुरू करने की दिशा में पहला कदम होगी।

मंत्रालय ने कहा कि वह उन देशों और क्षेत्रों के साथ नई यात्रा व्यवस्थाओं को शुरू करने की संभावना तलाश रहा है जिन्होंने निगरानी, जांच, संपर्कों का पता लगाने और सामाजिक दूरी के नियमों के जरिए संक्रमण को नियंत्रित करने में कामयाबी हासिल की है।

‘स्ट्रेट टाइम्स’ की खबर में मंत्रालय के प्रवक्ता के हवाले से कहा गया है कि टीकाकरण कोविड-19 संक्रमण दर को और कम करेगा।

उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय नागर विमानन संगठनों और द्विपक्षीय स्तर पर टीकाकरण प्रमाणपत्रों पर इन चर्चाओं में कुछ समय लगेगा, क्योंकि अधिकतर स्थानों पर अभी टीकाकरण अभियान शुरू हुआ है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीSamay Raina Net Worth: कॉमेडियन का लगभग ₹200 करोड़ का साम्राज्य स्टैंड-अप्स, चेस स्ट्रीम्स, ब्रांड डील्स और अन्य चीज़ों पर आधारित

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

विश्व अधिक खबरें

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

विश्वUS-ईरान वार्ता से पहले पाकिस्तान में अलर्ट, इस्लामाबाद में 'रेड जोन' सील किया; सब कुछ बंद

विश्वभारत-US संबंधों का नया अध्याय; मार्को रूबियो का भारत दौरा, क्वाड और क्रिटिकल मिनरल्स पर जोर

विश्वIran-Israel War: क्या इस्लामाबाद वार्ता बचा पाएगी शांति? लेबनान हमले और कीर स्टार्मर के खाड़ी दौरे से जुड़ी हर अपडेट, जानें यहां