लाइव न्यूज़ :

Illinois stabbings News: इलिनोइस में चाकू से हमला, चार लोगों की मौत और सात अन्य जख्मी, 22 वर्षीय संदिग्ध पुलिस हिरासत में

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 28, 2024 10:54 IST

Illinois stabbings News: रॉकफोर्ड पुलिस को स्थानीय समयनुसार बुधवार दोपहर 1.14 बजे पहली फोन कॉल आई थी जिसके बाद कई और लोगों ने कॉल की।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस प्रमुख ने कहा कि फिलहाल अन्य किसी पर घटना में शामिल होने का शक नहीं है।जनसंपर्क अधिकारी कोरी हिलियार्ड ने शाम में बताया कि कुल सात लोग घायल हुए हैं।तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि चौथे ने अस्पताल में दम तोड़ा।

Illinois stabbings News: अमेरिका के उत्तरी इलिनोइस में चाकू से हमले की एक घटना में चार लोगों की मौत हो गई और सात अन्य जख्मी हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। रॉकफोर्ड पुलिस प्रमुख कार्ला रेड ने बताया कि 22 वर्षीय संदिग्ध पुलिस हिरासत में है और उससे पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि घायलों में शामिल एक शख्स की हालत नाजुक है। रेड ने पत्रकारों से कहा, “इस समय मेरी संवेदना पीड़ित परिवारों के साथ है।” उन्होंने कहा कि रॉकफोर्ड पुलिस को स्थानीय समयनुसार बुधवार दोपहर 1.14 बजे पहली फोन कॉल आई थी जिसके बाद कई और लोगों ने कॉल की।

पुलिस प्रमुख ने कहा कि फिलहाल अन्य किसी पर घटना में शामिल होने का शक नहीं है और “हमें संदिग्ध के इरादे के बारे में अभी जानकारी नहीं है कि उसने ऐसा जघन्य अपराध क्यों किया।” रॉकफोर्ड पुलिस ने शुरू में बताया था कि घटना में पांच लोग जख्मी हुए हैं, लेकिन विन्नेबागो काउंटी शेरिफ कार्यालय में जनसंपर्क अधिकारी कोरी हिलियार्ड ने शाम में बताया कि कुल सात लोग घायल हुए हैं।

अधिकारी के अनुसार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई थी जबकि चौथे ने अस्पताल में दम तोड़ा। पुलिस ने बताया कि मृतकों में 15 वर्षीय एक लड़की, 63 वर्षीय महिला, 49 वर्षीय पुरुष और 22 वर्षीय एक युवक शामिल है। चारों की पहचान उजागर नहीं की गई है। इस घटना से कुछ दिन पहले रॉकफोर्ड में स्थित वॉलमार्ट में एक किशोर कर्मचारी की स्टोर के अंदर चाकू घोंप कर हत्या कर दी गई थी।

रॉकफोर्ड के मेयर टॉम मैकनमारा ने कहा, “आज, हम अपने समुदाय के निर्दोष सदस्यों के खिलाफ हिंसा के एक और भयानक कृत्य से स्तब्ध हैं।” उन्होंने कहा, “अब जबकि संदिग्ध हिरासत में है, तो हमारी प्राथमिक चिंता यह सुनिश्चित करने की है कि इस हिंसा से सीधे प्रभावित लोगों की मदद की जाए।"

टॅग्स :अमेरिकाPolice
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."