लाइव न्यूज़ :

अमेरिका ने रूस को दी चेतावनी, अगर हमला किया तो हम जवाब देने के लिए तैयार हैं, यूक्रेन संकट के बीच बोलीं अमेरिकी उपराष्ट्रपति

By अनिल शर्मा | Updated: February 19, 2022 08:21 IST

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने शुक्रवार की रात अमेरिका के सहयोगी देशों के राष्ट्र प्रमुखों से बातचीत की कमाल हैरिस ने रूस को चेतावनी दी कि यदि राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन यूक्रेन पर हमला करते हैं तो जवाब दिया जाएगा

म्यूनिखः यूक्रेन को लेकर बढ़ते संकट के बीच उपराष्ट्रपति कमला हैरिस ने शुक्रवार को नाटो की एकता का झंडा बुलंद किया और रूस को चेतावनी दी कि यदि राष्ट्रपति व्लादिमिर पुतिन यूक्रेन पर हमला करते हैं तो अमेरिका और उसके पश्चिमी सहयोगी कठोर पाबंदियों के साथ जवाब देने के लिए तैयार हैं।

नाटो के महासचिव जेन्स स्टोलटनबर्ग के साथ बैठक में हैरिस ने संकट के समय गठबंधन द्वारा किए गए कार्यों के लिए उनका धन्यवाद किया। हैरिस ने स्टोलटनबर्ग से कहा, ‘‘हम कूटनीति के पक्षधर हैं और ऐसा ही चाहते हैं क्योंकि यह रूस के साथ हुई हमारी बातचीत बातचीत से जुड़ा है, लेकिन हम इसे लेकर भी प्रतिबद्ध हैं कि, अगर रूस आक्रामक रवैया अपनाता है तो हम सुनिश्चित करेंगे कि इसको लेकर कड़ी पाबंदियां लगें।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम जानते हैं कि इस संबंध में गठबंधन (नाटो) मजबूत है।’’

वहीं अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने शुक्रवार की रात अमेरिका के सहयोगी देशों के राष्ट्र प्रमुखों से बातचीत की है। जिसमें यूक्रेन में आर्थिंक संकट और नाटो देश की रक्षा को लेकर चर्चा की गई। तनाव कितनी तेजी से बढ़ रहा है इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन गुरुवार रात तमाम काम छोड़कर वॉशिंगटन से न्यूयॉर्क पहुंचे। यहां उन्होंने यूएन सिक्योरिटी काउंसिल की मीटिंग में हिस्सा लिया। कहा- रूस के राष्ट्रपति हमें साफ-साफ बताएं और वादा करें कि वो यूक्रेन पर हमला नहीं करेंगे।

लुहान्स्का में शक्तिशाली विस्फोट

उधर, रूस और यूक्रेन के बीच बढ़ते तनाव के बीच, लुहान्स्क में एक "शक्तिशाली विस्फोट" हुआ। स्पुतनिक के मुताबिक विस्फोट गैस पाइपलाइन ड्रुजबा में हुआ और एक भीषण आग लग गई। स्थानीय स्पुतनिक की रिपोर्ट के अनुसार, "लिहांस्कगास" का प्रबंधन करने वाले गैस बुनियादी ढांचे ने एक बयान में कहा कि आपातकालीन दल अब साइट पर मौजूद हैं।

टॅग्स :कमला हैरिसअमेरिकायूक्रेनरूस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा