लाइव न्यूज़ :

अगर चीन ने हमला किया तो आखिरी दिन तक लड़ेगा ताइवान : विदेश मंत्री

By भाषा | Updated: April 8, 2021 09:09 IST

Open in App

ताइपे, आठ अप्रैल (एपी) ताइवान के विदेश मंत्री जोसेफ वू ने कहा कि अगर चीन हमला करता है तो उनका देश ‘‘आखिरी दिन तक’’ अपनी रक्षा करेगा।

वू ने एक तरफ चीन की सुलह की कोशिशों और दूसरी तरफ सैन्य धमकियां देने पर बुधवार को कहा कि वे इस द्वीप के निवासियों को ‘‘मिलाजुला संकेत’’ भेज रहे हैं।

चीन ताइवान को अपना हिस्सा बताता है।

वू ने कहा कि सोमवार को ताइवान के वायु रक्षा क्षेत्र में चीन के 10 युद्धक विमान उड़े और उसने ताइवान के समीप अभ्यासों के लिए एक विमान को तैनात किया है।

उन्होंने पत्रकारों से कहा, ‘‘हम बिना किसी सवाल के अपनी रक्षा करेंगे। अगर हमें युद्ध लड़ना पड़ा तो हम युद्ध भी लडेंगे और अगर हमें आखिरी दिन तक अपनी रक्षा करने की जरूरत पड़ी तो हम अंतिम दिन तक अपनी रक्षा करेंगे।’’

गौरतलब है कि चीन ताइवान की लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित सरकार को मान्यता नहीं देता। चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग ने कहा दोनों पक्षों के बीच ‘‘एकीकरण’’ को अनिश्चितकाल तक के लिए नहीं टाला जा सकता।

चीन की सैन्य क्षमताएं बढ़ने और ताइवान के आसपास उसकी बढ़ती गतिविधियों ने अमेरिका में चिंता पैदा कर दी है।

अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता नेड प्राइस ने वाशिंगटन में ताइवान के प्रति अमेरिका की प्रतिबद्धता दोहराई।

प्राइस ने बुधवार को कहा, ‘‘अमेरिका बलपूर्वक कार्रवाई और ताकत के ऐसे इस्तेमाल का विरोध करेगा, जिससे ताइवान के लोगों की सुरक्षा या सामाजिक एवं आर्थिक व्यवस्था अस्थिर होती हो।’’

इस बीच चीन ने ताइवान की खाड़ी के जरिए अमेरिका के एक विध्वंसक जहाज के गुजरने का बृहस्पतिवार को विरोध किया।

दोनों देशों के इस क्षेत्र में अपनी नौसैन्य गतिविधि बढ़ाने के बीच यह ताजा कदम है।

चीनी सेना की पूर्वी थिएटर कमान के प्रवक्ता झांग चुनहुई ने एक बयान में कहा कि चीन ने बुधवार को यूएसएस जॉन एस मैक्केन पोत को उसके मार्ग से गुजरते देखा।

उन्होंने कहा कि अमेरिका का यह कदम ताइवान की सरकार को ‘‘गलत संकेत’’ भेजता है और वह ‘‘ताइवान की खाड़ी में शांति तथा स्थिरता को खतरे में डालकर क्षेत्रीय स्थिति को जानबूझकर बाधित’’ करना चाहता है। उन्होंने कहा कि चीन इस कदम का कड़ा विरोध करता है और चीनी सेना ‘‘सख्त एहतियाती कदमों और सतर्कता’’ से इसका जवाब देगी।

वहीं, अमेरिकी नौसेना ने कहा कि मैक्केन ‘‘अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुसार अंतरराष्ट्रीय जलमार्ग के जरिए सात अप्रैल को ताइवान की खाड़ी से आम दिनों की तरह गुजरा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला