लाइव न्यूज़ :

भारत दौरे से पहले डोनाल्ड ट्रंप बने 'बाहुबली', कहा- भारत में अपने प्रिय मित्रों से मिलने के लिए उत्साहित हूं

By भाषा | Updated: February 23, 2020 10:05 IST

डोनाल्ड ट्रम्प और अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रम्प 24 और 25 फरवरी को भारत जाएंगे। वे इस दौरान अहमदाबाद, आगरा तथा नयी दिल्ली जाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शनिवार को कहा कि वह अगले सप्ताह भारत यात्रा के दौरान अपने ‘‘प्रिय मित्रों’’ से मिलने के लिए काफी उत्साहित हैं। ट्रम्प ने एक वीडियो रिट्वीट करते हुए यह बात कही जिसमें अमेरिकी राष्ट्रपति को ‘बाहुबली’ (भारतीय फिल्म का एक किरदार) के अवतार में दिखाया गया है।

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शनिवार को कहा कि वह अगले सप्ताह भारत यात्रा के दौरान अपने ‘‘प्रिय मित्रों’’ से मिलने के लिए काफी उत्साहित हैं। ट्रम्प ने एक वीडियो रिट्वीट करते हुए यह बात कही जिसमें अमेरिकी राष्ट्रपति को ‘बाहुबली’ (भारतीय फिल्म का एक किरदार) के अवतार में दिखाया गया है। वीडियो में राष्ट्रपति की पत्नी मेलानिया ट्रम्प और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी नजर आ रहे हैं।

ट्रम्प और अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रम्प 24 और 25 फरवरी को भारत जाएंगे। वे इस दौरान अहमदाबाद, आगरा तथा नयी दिल्ली जाएंगे। राष्ट्रपति की बेटी इवांका ट्रम्प, दामाद जारेड कुशनेर और अमेरिकी के कई शीर्ष अधिकारी भी उनके साथ जाएंगे।

ट्रम्प ने ट्वीट किया, ‘‘भारत में अपने प्रिय मित्रों से मिलने को काफी उत्साहित हूं।’’ इस बीच, ट्रम्प के 2020 राष्ट्रपति चुनाव अभियान के एक अधिकारी ने कहा कि अमेरिका के किसी भी पूर्व राष्ट्रपति की तुलना में ट्रम्प के संबंध भारत के साथ सबसे अच्छे हैं।

‘ग्लोबल रियल एस्टेट इनवेस्टमेंट्स’, ‘एजुकेशन इंस्टीट्यूशंस एंड हॉस्पिटल्स’ के सलाहकार अल मेसन ने कहा, ‘‘अमेरिका के सभी पूर्व राष्ट्रपतियों की तुलना में ट्रम्प के संबंध भारत के साथ सबसे अच्छे हैं। वह भारतीयों और भारतीय-अमेरिकियों से प्यार करते हैं। देशभर के भारतीय अमेरिकी भी उन्हें उतना ही प्यार करते हैं।’’ गौरतलब है कि ट्रम्प और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 24 फरवरी को अहमदाबाद में रोडशो करने और शहर के नवनिर्मित मोटेरा स्टेडियम में उपस्थित लोगों को संयुक्त रूप से संबोधित करने का कार्यक्रम है। ‘नमस्ते ट्रम्प’ नामक इस कार्यक्रम में एक लाख 10 हजार से ज्यादा लोगों के शामिल होने की उम्मीद है।

कार्यक्रम और रोड शो के लिए सुरक्षा प्रबंधों के तहत दस हजार से अधिक पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। ट्रम्प की यात्रा के मद्देनजर भारत में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अधिकारियों ने एक परामर्श जारी किया। परामर्श में विमान से यात्रा करने वाले लोगों को उस दिन उड़ान की रवानगी के निर्धारित समय से तीन घंटे पहले आने को कहा गया है। 

टॅग्स :डोनाल्ड ट्रंप की भारत यात्राडोनाल्ड ट्रम्पमेलानिया ट्रंपअमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट