लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में भारतीय छात्रों पर बढ़ा हमला, 2 महीने में चौथी घटना, तीन अज्ञात हमलावरों ने बेरहमी से पीटा, देखें वीडियो

By आकाश चौरसिया | Updated: February 7, 2024 11:23 IST

सोशल मीडिया पर सामने आए दूसरे वीडियो में अली तीन लोगों से बचते हुए भागते दिख रहे हैं। इस दौरान उन्होंने अपने हाथ में एक पैकेट भी लिया हुआ था।

Open in App
ठळक मुद्देअमेरिकी में भारतीय छात्र पर फिर से हुआ हमलाइस बार शिकागो में हुई घटनाशिकागो अमेरिकी का सबसे बड़ा शहर है

नई दिल्ली: अमेरिका के शिकागो में आईटी में एक भारतीय छात्र पर तीन अज्ञात हमलावरों ने बेरहमी से पीट दिया। दूसरी तरह घटना के बाद सामने आए वीडियो में पीड़ित छात्र सैयद मजाहिर अली ने अपनी आपबीती बताई और अब इसे लेकर सोशल मीडिया पर चर्चा भी शुरू हो गई है।

सोशल मीडिया पर सामने आए दूसरे वीडियो में अली तीन लोगों से बचते हुए भागते दिख रहे हैं। इस दौरान उन्होंने अपने हाथ में एक पैकेट भी लिया हुआ था। लेकिन, हमलावार ने पीछा करते हुए पकड़ लिया और फिर पीट-पीट कर लहूलुहान कर दिया। वहीं, इस मामले पर भारतीय दूतावास भी तत्परता के साथ स्थानीय अधिकारियों से संपर्क साधा है और साथ ही इस केस में जांच की मांग की है। 

अली की पत्नी ने इस मामले पर विदेश मंत्री एस जयशंकर को पत्र लिखा और उन्होंने इस पत्र के जरिए अपनी सुरक्षा की खातिर मदद मांगी है। 

तेलंगाना में रखते हैं ताल्लुक भारतीय छात्र सैयद मजाहिर अली ने नॉर्थ कैंपबेल, शिकागो में अपने अपार्टमेंट के पास हुए हमले के बाद अपनी आपबीती सुनाई है। हैदराबाद, तेलंगाना के रहने वाले अली इंडियाना वेस्ले यूनिवर्सिटी से आईटी में मास्टर्स की पढ़ाई कर रहे हैं।

करीब एक महीने में तीन भारतीय छात्रों पर हमले किए जा चुके हैं। इस साल 29 जनवरी को विवेक सैनी पर हमला हुआ, जिसमें उसकी मौत हो गई थी। फिर 30 जनवरी को नील अचार्य भी कुछ दिन लापता होने के बाद उन्हें मृत पाया गया। इसके साथ ही 1 फरवरी को श्रेयस रेड्डी पर भी हमला हुआ था और वो भी मृत पाए गए। वो ओहियो में बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रहे थे।

टॅग्स :अमेरिकाहैदराबाद
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."