लाइव न्यूज़ :

अमेरिका में तूफान इडा ने मचायी तबाही, 45 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: September 3, 2021 10:05 IST

Open in App

न्यूयॉर्क, तीन सितंबर (एपी) अमेरिका के ईस्ट कोस्ट में तूफान इडा ने भारी तबाही मचा रखी है। तूफान के प्रभाव से बृहस्पतिवार को हुई भारी बारिश के कारण नदियों का जलस्तर बढ़ गया और इसके बाद आयी बाढ़ का पानी घरों और कारों में घुसने से 40 से अधिक लोग डूब गए। क्षेत्र में अचानक बाढ़ की चेतावनी जारी की गई थी लेकिन इतनी तीव्रता के साथ बाढ़ की उम्मीद नहीं थी। बुधवार रात से लेकर बृहस्पतिवार सुबह के बीच मेरीलैंड से कनेक्टिकट तक तूफान की चपेट में आने से 46 लोगों की मौत हुई है। न्यूजर्सी के गवर्नर डेमोक्रेटिक पार्टी से फिल मर्फी ने बताया कि कम से कम 23 लोगों की मौत हुई है। पुलिस ने बताया कि न्यूयॉर्क सिटी में 13 लोग मारे गए हैं जिनमें से 11 लोग भूतल अपार्टमेंट में पानी घुसने के कारण मारे गए हैं। उपनगर वेस्टचेस्टर काउंटी में तीन लोगों की जान गई है। अधिकारियों ने बताया कि पेन्सिलवेनिया में कम से कम पांच लोगों की जान गई है जिसमें तूफान के कारण गिरे एक पेड़ की चपेट में आने से एक व्यक्ति की जान चली गई जबकि अन्य व्यक्ति अपनी पत्नी को सुरक्षित निकालने में मदद के दौरान कार के डूबने से मारा गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वNew York Plane Accident: 70 यात्री घायल?, ला गार्डिया हवाई अड्डे पर एयर कनाडा एक्सप्रेस की दमकल गाड़ी से टक्कर, वीडियो देखें

विश्व'मुस्लिम अमेरिकी समाज के लिए सही नहीं हैं': रिपब्लिकन सांसद एंडी ओगल्स की विवादित टिप्पणी से अमेरिकी राजनीति में आया भूचाल

क्राइम अलर्ट2 जनवरी को लापता हुई थी निकिता गोडिशाला?, पूर्व प्रेमी अर्जुन शर्मा के अपार्टमेंट से बरामद हुआ चाकू से गोंदा शव, गुमशुदगी की रपट दर्ज कराने के बाद अमेरिका से भारत भागा?

विश्वTrump warns Venezuelan VP Delcy Rodríguez:सही से काम करिए नहीं तो मादुरो से भी बुरा हश्र करूंगा?, राष्ट्रपति ट्रंप ने वेनेजुएला उपराष्ट्रपति रोड्रिग्ज को दी चेतावनी

विश्वNicolas Maduro: 'हैप्पी न्यू ईयर', अमेरिकी हिरासत में न्यूयॉर्क पहुंचने पर बोले राष्ट्रपति मादुरो, वीडियो आया सामने

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा