लाइव न्यूज़ :

हंगरी की पहली महिला राष्ट्रपति ने दिया इस्तीफा, बाल यौन उत्पीड़न मामले में आरोपी की सजा माफ करना पड़ा भारी

By आकाश चौरसिया | Updated: February 11, 2024 15:06 IST

राष्ट्रपति नोवाक ने इस्तीफे के साथ संबोधन में कहा कि उन्हें दुख हुआ कि वो सभी पीड़ितों की मदद करने में अस्मर्थ रहीं। उन्होंने ये भी कहा कि वो अभी, आगे और हमेशा बच्चों और परिवारों की सुरक्षा के लिए सदैव खड़ी रहूंगी।

Open in App
ठळक मुद्देहंगरी की पहली महिला राष्ट्रपति ने पद से दिया इस्तीफाहंगरी राष्ट्रपति नोवाक ने बाल यौन शोषण के मामले में फंसे एक व्यक्ति की सजा माफ कर दी थीहंगरी में राष्ट्रपति के खिलाफ प्रदर्शन और जगह-जगह उनकी आलोचना की जा रही थी

नई दिल्ली: हंगरी की पहली महिला राष्ट्रपति कैटालिन नोवाक ने देशवासियों से माफी मांगते हुए अपने पद से इस्तीफा देने का ऐलान कर दिया। वो वर्तमान प्रधानमंत्री विक्टर ओर्बन की करीबी सहयोगी मानी जाती हैं। उन्होंने हाल में बाल यौन शोषण के मामले में फंसे एक व्यक्ति की सजा माफ कर दी थी, जिसके बाद पूरे देश में उनके खिलाफ प्रदर्शन और जगह-जगह उनकी आलोचना की जा रही थी। 

नोवाक ने 'माफी' मांगकर क्या-क्या कहानोवाक ने इस्तीफे के साथ संबोधन में कहा कि उन्हें दुख हुआ कि वो सभी पीड़ितों की मदद करने में अस्मर्थ रहीं। उन्होंने ये भी कहा कि वो अभी, आगे और हमेशा बच्चों और परिवारों की सुरक्षा के लिए सदैव खड़ी रहूंगी। उन्होंने कहा, "माफी दी गई और सबूत के अभाव में आरोपी पीडोफिलिया के प्रति शून्य सहनशीलता के बारे में संदेह पैदा हुआ और गलत निर्णय लिया।" 

उन्होंने शनिवार को कहा, "मैंने गलती की, मैं उन लोगों से माफी मांगती हूं, जिन्हें मैंने ठेस पहुंचाई है और मैं उन पीड़ितों से भी क्षमा मांगती हूं, जिन्हें लगा होगा कि मैं उनके लिए समय पर खड़ी नहीं हुई। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति के रूप में आपको आखिर बार संबोधित कर रही हूं"। साथ ही उन्होंने बिना देरी किए अपने पद से इस्तीफा दे दिया। 

इसके तुरंत बाद पीएम ओर्बन समर्थक पूर्व न्याय मंत्री जुडिट वर्गा ने घोषणा की कि वह इस मामले पर राजनीति से अलग हो रही हूं। नोवाक का इस्तीफा ऐसे वक्त में आया है, जब देशवासियों के साथ-साथ विपक्षी नेताओं ने भी सुर में सुर मिलाएं और राष्ट्रपति भवन के बाहर शुक्रवार को प्रदर्शन किया।

क्या है मामला?नोवाक हंगरी की साल मार्च, 2022 में पहली महिला राष्ट्रपति बनीं, जिन्होंने इस पद को धारण किया। असल में तब उनके खिलाफ देश में हवा बन गई, जब उन्होंने बाल यौन शोषण के अपराधी और बाल गृह के पूर्व उपनिदेशक को दी गई माफी दे दी। आरोपी ने अपने बॉस द्वारा बच्चों के साथ किए गए यौन शोषण को छुपाने में मदद की थी। यह निर्णय पिछले साल अप्रैल, 2023 में पोप फ्रांसिस की बुडापेस्ट यात्रा के दौरान लिया गया था। पिछले सप्ताह स्वतंत्र समाचार साइट 444 द्वारा इस फैसले का खुलासा करने के बाद से देश का विपक्ष नोवाक के इस्तीफे की मांग कर रहा था। 

टॅग्स :European UnionEuropean CouncilEuropean Commission
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईस्टर से पहले यूरोप में 12 टन किटकैट चॉकलेट चोरी, कंपनी ने कहा- 'चोरों के बेहतरीन स्वाद की तारीफ़ करते हैं'

विश्वईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स को अल कायदा और हमास के साथ आतंकी ग्रुप के तौर पर लिस्ट करेगा ईयू

भारतभारत-ईयू व्यापार समझौता महत्वाकांक्षी युवाओं और आत्मनिर्भर भारत के लिए है: 'मदर ऑफ ऑल डील' पर बोले पीएम मोदी

भारतIndia-EU Trade Deal: भारत-ईयू के बीच सबसे बड़ा फ्री ट्रेड एग्रीमेंट, जानें एक व्यापार समझौते की मुख्य बातें

भारतभारत-EU की 'मदर ऑफ ऑल डील' आज, रक्षा से लेकर श्रमिक गतिशीलता तक..., ऐतिहासिक होगा व्यापार समझौता

विश्व अधिक खबरें

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा

विश्वडार्विन, लिंकन, मार्क्स और समानता का साझा सिद्धांत