लाइव न्यूज़ :

ह्यूस्टन गोलीबारी: एक पुलिस अधिकारी की हुई मौत, एक अन्य घायल

By भाषा | Updated: October 21, 2020 09:23 IST

एसेवेडो ने एक संवाददाताा सम्मेलन में बताया कि करीब डेढ़ घंटे बाद महिला के 14 वर्षीय बेटे ने दरवाजा खोला और 51 वर्षीय एलमर मानजानो ने बाहर आकर अधिकारियों पर गोलियां चला दी, जिसका अधिकारियों ने भी जवाब दिया।

Open in App
ठळक मुद्देघरेलू कलेश को निपटाने के लिए मौके पर पहुंची पुलिस पर एक व्यक्ति ने गोलियां चला दी, जिसमें ह्यूस्टन के एक अधिकारी की मौत हो गई।एक किशोर और एक अन्य अधिकारी घायल हो गए।

ह्यूस्टनः घरेलू कलेश को निपटाने के लिए मौके पर पहुंची पुलिस पर एक व्यक्ति ने गोलियां चला दी, जिसमें ह्यूस्टन के एक अधिकारी की मौत हो गई। वहीं एक किशोर और एक अन्य अधिकारी घायल हो गए। पुलिस प्रमुख आर्ट एसेवेडो ने बताया कि पुलिस टीम सूचना के बाद दक्षिण पश्चिम ह्यूस्टन स्थित एक अर्पाटमेंट में सुबह आठ बजे पहुंची । वहां उन्हें एक महिला मिली, जिसने बताया कि वह घर छोड़ रही हैं लेकिन उसका पति उसे सामान नहीं लेने दे रहा।

एसेवेडो ने एक संवाददाताा सम्मेलन में बताया कि करीब डेढ़ घंटे बाद महिला के 14 वर्षीय बेटे ने दरवाजा खोला और 51 वर्षीय एलमर मानजानो ने बाहर आकर अधिकारियों पर गोलियां चला दी, जिसका अधिकारियों ने भी जवाब दिया।

उन्होंने बताया कि सर्जेंट हैरोल्ड प्रेस्टन (65) के सिर सहित शरीर में कई जगह गोलियां लगी थी और अस्पताल में उन्होंने दम तोड़ दिया । उन्होंने बताया कि एक अन्य अधिकारी कोर्टनी वॉलर के बांह में गोली लगी है और अब उनकी हालत स्थिर है। उन्होंने बताया कि मानजानो और किशोर, दोनों को गोली लगी है और उनकी जान को कोई खतरा नहीं है।

इस बीच, एक अन्य घटनाक्रम में, फ्लोरिडा में एक व्यक्ति ने मजाक-मजाक में अपने जुड़़वा भाई को गोली मार दी। पिनैलस काउंटी जेल के रिकॉर्ड के अनुसार 23 वर्षीय थॉमस पार्किंसन फ्रीमैन को सोमवार सुबह गिरफ्तार किया गया।

पुलिस की रिपोर्ट के अनुसार दो भाई और उनका एक दोस्त कार पार्किंग में लगी एक कार में बैठकर मजाक कर रहे थे, जब मैथस ने अपनी बंदूक निकाल थॉमस पर तान दी, जिसके जवाब में थॉमस ने भी अपनी बंदूक निकाल मैथस पर तानी, जो चल गई और गोली सीधा मुंह में लगी। थॉमस का कहना है कि उसका अपने भाई की हत्या करने का कोई इरादा नहीं था और उसे नहीं पता कि बंदूक कैसे चल गई। 

टॅग्स :अमेरिका
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्व अधिक खबरें

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा