लाइव न्यूज़ :

हांगकांग का लोकतंत्र समर्थक अखबार ‘एप्पल डेली’ होगा बंद

By भाषा | Updated: June 23, 2021 15:40 IST

Open in App

हांगकांग, 23 जून (एपी) हांगकांग का लोकतंत्र समर्थक अखबार ‘एप्पल डेली’ इस सप्ताहांत तक बंद हो जाएगा। उसकी मूल कंपनी ने बुधवार को यह घोषणा की। अखबार के पांच संपादकों और कार्यकारी अधिकारियों की गिरफ्तारी तथा अखबार से जुड़ी 23 लाख डॉलर की संपत्ति की जब्ती के बाद यह फैसला लिया गया है।

नेक्स्ट मीडिया के निदेशक मंडल ने बुधवार को एक बयान में कहा कि ‘‘हांगकांग में मौजूदा परिस्थितियों’’ के कारण उसका प्रिंट संस्करण और ऑनलाइन संस्करण शनिवार तक बंद हो जाएगा।

अखबार ऐसे समय में बंद हो रहा है जब प्राधिकारियों ने 2019 में सरकार विरोधी प्रदर्शनों के बाद असंतुष्टों पर कार्रवाई तेज कर दी है। बीजिंग द्वारा करीब एक साल पहले लागू किए गए राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत पहले मुकदमे की सुनवाई शुरू होने के साथ ही यह घोषणा की गई है।

पिछले हफ्ते हुई गिरफ्तारियों के बाद यह कदम उठाया गया है। पांच संपादकों और कार्यकारियों को राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे में डालने के लिए विदेशियों से मिलीभगत के संदेह में गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने हांगकांग तथा चीन पर विदेशी प्रतिबंध लगाने की कथित साजिश के सबूत के तौर पर अखबार द्वारा प्रकाशित 30 से अधिक लेखों का हवाला दिया।

निदेशक मंडल ने इस हफ्ते हांगकांग के सुरक्षा ब्यूरो को पत्र लिखकर उसकी कुछ निधि जारी करने का अनुरोध किया था ताकि कंपनी वेतन दे सके। इससे पहले पुलिस ने बुधवार को राष्ट्रीय सुरक्षा को खतरे में डालने के लिए विदेश से मिलीभगत के संदेह पर 55 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया। एप्पल डेली ने अज्ञात सूत्रों के हवाले से बताया कि इस व्यक्ति ने अखबार के लिए संपादकीय लिखे थे।

एप्पल डेली के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई की अमेरिका, यूरोपीय संघ और ब्रिटेन ने आलोचना की और कहा कि हांगकांग तथा चीनी प्राधिकारी शहर की स्वतंत्रता को निशाना बना रहे हैं।

चीन के राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत टोंग यिंग किट ने बुधवार को पहली बार मुकदमे का सामना करते हुए आतंकवाद और अलगाववाद को बढ़ावा देने के आरोप स्वीकार करने से इनकार कर दिया। ऐसा आरोप है कि उसने 2019 की एक रैली में नारे लगाते हुए मोटरसाइकिल पुलिस अधिकारियों पर चढ़ा दी थी। इसमें कई अधिकारी मारे गए थे और तीन को चोटें आयी थी। उसने नारे लगाए थे ‘‘हांगकांग को आजाद करो, हमारे दौर की क्रांति।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टभारी बारिश से बचने के लिए निर्माणाधीन मकान में शरण ली 13 वर्षीय बच्ची, हाथ-पैर बांधा, पिटाई की और मुंह में कपड़ा ठूंस कर सामूहिक रेप, 5 श्रमिक अरेस्ट

भारतKashmir Tourism: कश्मीर में होमस्टे का बढ़ता चलन टूरिज्म में जान डाल रहा

भारतIran-US ceasefire: इरान और अमेरिका के बीच सीजफायर, कश्मीर और लद्दाख में लोग मना रहे जश्न; नेताओं ने दी प्रतिक्रिया

भारतBihar: सीएम नीतीश कुमार ने 4954 नवनियुक्त एएनएम को सौंपा नियुक्ति पत्र, कहा- 'स्वास्थ्य सेवा सिर्फ एक नौकरी नहीं बल्कि मानवता की सेवा'

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी

विश्व अधिक खबरें

विश्वइजरायल ने किया अमेरिका के सीजफायर का समर्थन, मगर हिजबुल्लाह के खिलाफ जंग रहेगी जारी

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब