लाइव न्यूज़ :

हांगकांग के मीडिया कारोबारी जिमी लाई को अदालत ने जमानत दी

By भाषा | Updated: December 23, 2020 20:00 IST

Open in App

हांगकांग, 23 दिसंबर (एपी) हांगकांग के मीडिया कारोबारी जिमी लाई को फर्जीवाड़ा और राष्ट्रीय सुरक्षा से संबंधित आरोपों के तहत हिरासत में लिए जाने के करीब तीन हफ्ते बाद बुधवार को जमानत मिल गयी।

हांगकांग में लोकतंत्र के मुखर पैरोकार लाई पर उनकी मीडिया कंपनी ‘नेक्स्ट डिजिटल’ के कार्यालय के लिए पट्टे की शर्तों का कथित तौर पर उल्लंघन किए जाने को लेकर तीन दिसंबर को फर्जीवाड़ा का आरोप लगाया गया था। बाद में 12 दिसंबर को उनपर विदेशी ताकतों के साथ साठगांठ करने और राष्ट्रीय सुरक्षा को कमजोर करने के लिए राष्ट्रीय सुरक्षा कानून के तहत आरोप लगाए गए।

हांगकांग पुलिस ने हालिया महीनों में लाई समेत लोकतंत्र समर्थक कई कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार किया। जून में चीन के अर्द्ध स्वायत्त क्षेत्र में राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लागू किए जाने के बाद से हांगकांग में कार्यकर्ताओं के खिलाफ कार्रवाई में तेजी लाई गई है।

लाई को बुधवार को एक अदालत के समक्ष पेश किया गया और उन्हें 13 लाख डॉलर के मुचलके पर जमानत दे दी गयी। उन्हें तीन दिसंबर से ही जेल में रखा गया था।

जमानत की शर्तों के मुताबिक लाई अपने घर से कहीं बाहर नहीं जाएंगे और बाहर जाने के पहले पुलिस को इसकी सूचना देंगे। दूसरे देशों के अधिकारियों से मिलने पर भी पाबंदी लगायी गयी है। वह अखबार, वेबसाइट के लिए आलेख भी नहीं लिख पाएंगे और साक्षात्कार भी नहीं दे पाएंगे। उन्हें अपने यात्रा दस्तावेज भी अदालत को सौंपने को कहा गया।

हांगकांग के अभियोजकों ने जमानत को खारिज करने की अपील की लेकिन अदालत ने इस अनुरोध को स्वीकार नहीं किया। हांगकांग में लोकतंत्र के समर्थन में तथा ज्यादा अधिकारों की मांग को लेकर प्रदर्शन तेज होने के बाद चीन ने राष्ट्रीय सुरक्षा कानून लागू किया था। ये प्रदर्शन जून 2019 में शुरू हुए थे।

इस महीने की शुरुआत में हांगकांग ने लोकतंत्र समर्थक कार्यकर्ता जोशुआ वोंग और एग्नेश चो को पिछले साल पुलिस मुख्यालय के बाहर प्रदर्शन में उनकी भूमिका के लिए गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटआखिर कब तक बुमराह उठाएंगे मुंबई इंडियंस भार?, डुप्लेसी ने कहा- केवल 4 ओवर करते बूम-बूम, आखिर 16 ओवर पर सोचे हार्दिक?

भारतनोएडा में प्रदर्शन तेज, फैक्ट्री में कामकाज ठप?, वाहनों और संपत्ति में तोड़फोड़, हाई अलर्ट पर दिल्ली पुलिस, वीडियो

भारत16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहिए उपस्थित, कांग्रेस, जदयू और एलजेपी (रामविलास) ने जारी किया व्हिप

भारत400 स्टूडेंट्स को बांटे 1 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि, एलिट और क्लैट में अच्छी रैंक लाकर नाम रोशन करने वाले स्टूडेंट्स सम्मानित

भारतकौन हैं मानस रंजन मंगराज?, सस्मित पात्रा की जगह होंगे राज्यसभा में बीजेडी संसदीय दल नेता, उपनेता और मुख्य सचेतक सुलता देव, नवीन पटनायक ने किया बदलाव?

विश्व अधिक खबरें

विश्वमादक पदार्थ की तस्करी, अमेरिकी सेना ने दो नावों पर किया हमला, 5 ढेर, सितंबर 2025 से 168 की मौत

विश्वहैती में पर्यटकों के बीच लोकप्रिय किले में भगदड़, 30 लोगों की मौत हो गई और कई घायल, वीडियो

विश्वकब शर्मिंदा होंगे अमेरिका और इजराइल?

विश्वपाकिस्तान को लेकर इतना बवाल क्यों?

विश्वIRGC ने ट्रंप के नौसैनिक नाकाबंदी के आदेश के बाद स्ट्रेट ऑफ होर्मुज़ पर पूर्ण नियंत्रण का दावा किया, विरोधियों को दी चेतावनी