लाइव न्यूज़ :

"हिटलर महान था, भारत से दफा हो जाओ", 'द कश्मीर फाइल्स' विवाद के बीच इजराइली राजदूत को मिली धमकियां

By रुस्तम राणा | Updated: December 3, 2022 15:56 IST

भारत में इजराइल के राजदूत गिलोन ने शनिवार को ट्विटर पर एक टिप्पणी का स्क्रीनशॉट साझा किया। जिसमें संदेश लिखा था, "तुम जैसी गंदगी को मिटाने के लिए हिटलर महान था। तत्काल भारत से दफा हो जाओ। हिटलर महान व्यक्ति था।”

Open in App
ठळक मुद्देसंदेश में लिखा था, तुम जैसी गंदगी को मिटाने के लिए हिटलर महान थाधमकाने वाले ने कहा- तत्काल भारत से दफा हो जाओ, हिटलर महान व्यक्ति थाइजराइल के राजदूत ने कहा, अभी भी यहूदी-विरोधी भावनाएँ मौजूद हैं

नई दिल्ली: इजराइल के फिल्म निर्माता और फिल्म महोत्सव के जूरी प्रमुख नदाव लपिड को द कश्मीर फाइल्स को "अश्लील और दुष्प्रचार" फिल्म कहने के कुछ दिनों बाद, भारत में इजरायल के राजनयिक नाओर गिलोन को ऑनलाइन नफरतभरी धमकी मिली है। धमकी में यहूदियों का नरसंहार करने वाले जर्मनी के तानाशाह हिटलर को महान बताया गया है साथ ही इजराइली राजदूत को भारत से दफा होने के लिए कहा गया है। 

गिलोन ने शनिवार को ट्विटर पर एक टिप्पणी का स्क्रीनशॉट साझा किया। जिसमें संदेश में लिखा था, "तुम जैसी गंदगी को मिटाने के लिए हिटलर महान था। तत्काल भारत से दफा हो जाओ। हिटलर महान व्यक्ति था।” स्क्रीन शॉट को साझा करते हुए इजराइली राजदूत ने लिखा, हाल ही में मुझे मिले कुछ संदेशों में से एक को साझा करना चाहता था। उसके प्रोफाइल के अनुसार, लड़के के पास पीएचडी की डिग्री है। भले ही वह मेरी सुरक्षा के लायक नहीं है, फिर भी मैंने उसकी पहचान बताने वाली जानकारी को मिटाने का फैसला किया।

मैं आपके समर्थन से प्रभावित हूं। उल्लेखित संदेश किसी भी तरह से भारत से हमारी मित्रता और सोशल मीडिया में मिलने वाले प्यार और समर्थन को प्रभावित नहीं करती है। बस यह बताना चाहता था कि अभी भी यहूदी-विरोधी भावनाएँ मौजूद हैं, हमें संयुक्त रूप से इसका विरोध करने और सभ्य स्तर की चर्चा को बनाए रखने की आवश्यकता है।

भारत में इजराइल के राजदूत नोर गिलोन ने इजरायली फिल्म निर्माता नदव लापिड द्वारा 'द कश्मीर फाइल्स' को एक दुष्प्रचार, अश्लील फिल्म कहने के जवाब में कहा था कि "ऐतिहासिक घटनाओं का गहराई से अध्ययन करने से पहले उनके बारे में बात करना असंवेदनशील और अक्खड़पन है।"

पिछले दिनों भारत के 53वें अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) के समापन समारोह में अपने भाषण में जूरी प्रमुख लपिड ने कहा कि फिल्म समारोह में द कश्मीर फाइल्स की स्क्रीनिंग देखकर वह परेशान और स्तब्ध हैं। उन्होंने इस फिल्म को अश्लील और दुष्प्रचार करने वाली बताया। 

टॅग्स :द कश्मीर फाइल्सइजराइल
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकतर, सऊदी अरब और यूएई के अनुरोध पर ईरान पर हमला नहीं किया, अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा-युद्ध में मध्यस्थता कर रहे पाकिस्तान पर कोई बात नहीं

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

विश्वइजरायली हमलों में मारा गया 7 अक्टूबर के हमले का 'रचयिता' हमास की आर्म्ड विंग का चीफ

विश्वमिडिल-ईस्ट तनावः युद्धविराम को 45 दिनों के लिए बढ़ाने पर सहमत इजराइल-लेबनान, अमेरिका ने कहा-2-3 जून को और बातचीत होगी

विश्वट्रंप ने ईरान को दोबारा हमले की दी धमकी, तेहरान के 14 पॉइंट वाले प्रस्ताव पर हो रहा विचार

विश्व अधिक खबरें

विश्वबांग्लादेश में भारतीय दूतावास अधिकारी की मौत, दफ्तर में मिला शव; मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

विश्वसवाल पूछने के अवसर और तरीके को लेकर गंभीर सवाल

विश्व'कोई समझौता नहीं, कोई दोहरा मापदंड नहीं': भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में पीएम मोदी ने खींची आतंकवाद पर रेखा

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

विश्वयुद्ध के बादल छंटे? डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले को रोका, तेहरान के साथ 'बड़ी बातचीत' का किया दावा