लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान में हिंदू लड़की को अगवा कर इस्लाम में धर्मांतरित कराया

By भाषा | Updated: September 3, 2019 23:12 IST

एक ही सप्ताह में हिंदू लड़की के जबरन धर्मांतरण का यह दूसरा मामला है। एक गैर लाभकारी संगठन ऑल पाकिस्तान हिंदू पंचायत ने फेसबुक पोस्ट में दावा किया कि रेणुका कुमारी को 29 अगस्त को सुक्कूर के इंस्टीट्यूट ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन से अगवा किया गया है।

Open in App

पाकिस्तान के सिंध प्रांत में एक हिंदू लड़की को कथित तौर पर अगवा करके उसे इस्लाम में धर्मांतरित कराने का एक नया मामला सामने आया है। एक ही सप्ताह में हिंदू लड़की के जबरन धर्मांतरण का यह दूसरा मामला है। एक गैर लाभकारी संगठन ऑल पाकिस्तान हिंदू पंचायत ने फेसबुक पोस्ट में दावा किया कि रेणुका कुमारी को 29 अगस्त को सुक्कूर के इंस्टीट्यूट ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन से अगवा किया गया है।

एक अधिकारी ने नाम उजागर नहीं करने की शर्त पर बताया कि रेणुका को संस्थान से अगवा किया गया है। वह वहां से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन में स्नातक की पढ़ाई कर रही थी। उन्होंने कहा,‘‘हमारी जानकारी के मुताबिक यह सिंध प्रांत में हिंदू लड़की को अगवा करने और जबरन इस्लाम में धर्मांतरित करने का दूसरा मामला है।’’

लड़की के भाई ने बताया कि उन्होंने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उसने कहा,‘‘कहा जाता है कि अगवा करने में साथ में पढ़ने वाला छात्र बाबर अमन का हाथ है। पुलिस ने उसके भाई को गिरफ्तार कर लिया है।’’ एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि वे मामले की जांच कर रहे हैं और अभी यह पता नहीं चल सका है कि लड़की अपने आप गई है अथवा उसे अगवा किया गया है।’’

पाकिस्तान में हिंदू लड़की को अगवा करके किसी मुस्लिम युवक से शादी कराने से पहले जबरदस्ती इस्लाम कबूल कराने के अनेक मामले सामने आते रहते हैं। जबरन धर्मांतरण के विरोध में हिंदू समुदाय के नेता तथा अन्य लोगों ने सिंध में विरोध प्रदर्शन किया। गौरतलब है कि पिछले सप्ताह 19 साल की एक सिख लड़की को अगवा कर उसे इस्लाम में धर्मांतरित कर एक मुसलमान युवक से उसका विवाह करा दिया गया था।

टॅग्स :पाकिस्तानइस्लाम
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेपाकिस्तान की 80% आबादी समलैंगिक और 20% उभयलिंगी?, ट्रांसजेंडर कार्यकर्ता हिना बलोच का बयान, वायरल वीडियो

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा