लाइव न्यूज़ :

हिटलर को 'यहूदी' मूल का बताने पर रूसी विदेश मंत्री की चौतरफा निंदा, इजरायल ने माफी की मांग की, रूसी राजदूत को तलब किया

By विशाल कुमार | Updated: May 3, 2022 13:44 IST

इजरायल के प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट ने एक बयान में कहा कि इस तरह के झूठ का उद्देश्य स्वयं यहूदियों पर इतिहास के सबसे भीषण अपराधों का आरोप लगाना है जो उनके खिलाफ किए गए थे। राजनीतिक उद्देश्यों के लिए यहूदी लोगों के नरसंहार का उपयोग तुरंत बंद होना चाहिए।

Open in App
ठळक मुद्देरूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने एडॉल्फ हिटलर को यहूदी मूल का बताया है।लावरोव ने कहा था कि जब वे (जेलेंस्की) कहते हैं कि अगर हम यहूदी हैं तो नाजीकरण कैसे हो सकता है? इजरायल के विदेश मंत्रालय ने रूसी राजदूत को तलब किया और माफी की मांग की।

यरूशलम: एडॉल्फ हिटलर के यहूदी मूल के होने का दावा करने के पर इजराइल ने सोमवार को रूसी विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव को फटकार लगाते हुए कहा कि यह एक अक्षम्य झूठ था जिसने नाजी नरसंहार की भयावहता को कमतर आंकने की कोशिश की। इजरायल के विदेश मंत्रालय ने रूसी राजदूत को तलब किया और माफी की मांग की।

इजरायल के प्रधानमंत्री नफ्ताली बेनेट ने एक बयान में कहा कि इस तरह के झूठ का उद्देश्य स्वयं यहूदियों पर इतिहास के सबसे भीषण अपराधों का आरोप लगाना है जो उनके खिलाफ किए गए थे। राजनीतिक उद्देश्यों के लिए यहूदी लोगों के नरसंहार का उपयोग तुरंत बंद होना चाहिए।

रूसी विदेश मंत्री ने क्या कहा?

रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने एक इतालवी समाचार चैनल के साथ साक्षात्कार में कहा था कि यूक्रेन में अब भी कुछ नाजी हो सकते हैं, भले ही देश के राष्ट्रपति (वोलोदिमिर जेंलेंस्की) सहित कुछ लोग यहूदी हों। 

लावरोव ने कहा था कि जब वे कहते हैं कि अगर हम यहूदी हैं तो नाजीकरण कैसे हो सकता है? मेरी राय में, हिटलर भी यहूदी मूल का था, इसलिए इसका कोई मतलब नहीं है। कई बार हमने यहूदी लोगों से सुना है कि यहूदियों के सबसे बड़े दुश्मन यहूदी ही थे।

लावरोव के बयान का आधार क्या है?

हिटलर के सत्ता की ओर बढ़ने के साथ 1920 के दशक में इस अफवाह ने जोर पकड़नी शुरू कर दी थी क्योंकि हिटलर के पिता एलॉयस के पिता का कोई पता नहीं था और वह अवैध संतान थे। इसी के आधार पर समय-समय पर इस अफवाह को सच की तरह पेश किया जाता है। हालांकि, इस संबंध कोई ठोस सबूत नहीं पेश किए गए हैं।

पश्चिमी देशों के नेताओं ने निंदा की

कई पश्चिमी देशों के नेताओं ने रूसी विदेश मंत्री की टिप्पणियों की निंदा की और यूक्रेनी राष्ट्रपति व्लॉदोमीर जेलेंस्की ने रूस पर द्वितीय विश्व युद्ध के सबक को भूल जाने का आरोप लगाया।

देर रात जारी अपने वीडियो संदेश में जेलेंस्की ने कहा कि लावरोव की टिप्पणियों के बाद से मास्को चुप है। इसका मतलब है कि रूसी नेतृत्व द्वितीय विश्व युद्ध के सभी सबक भूल गया है या फिर शायद उन्होंने वे सबक कभी नहीं सीखे हैं।

अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने अपने रूसी समकक्ष की टिप्पणियों को लेकर कहा कि इस तरह के घृणित, खतरनाक बयानबाजी के खिलाफ बोलना दुनिया के लिए जरूरी है।

जर्मन सरकार के यहूदी-विरोधी आयुक्त, फेलिक्स क्लेन ने कहा कि लावरोव की टिप्पणी ने नाजीवाद के पीड़ितों का मजाक उड़ाया। इटली के प्रधानमंत्री मारियो ड्रैगी ने शीर्ष रूसी राजनयिक की टिप्पणियों को अश्लील बताया, जबकि कनाडा के जस्टिन ट्रूडो ने अविश्वास व्यक्त किया।

होलोकॉस्ट में मारे गए 60 लाख यहूदियों के लिए इजराइल के स्मारक याद वाशेम के अध्यक्ष डैनी डेन ने कहा कि रूसी मंत्री एक यहूदी-विरोधी साजिश का सिद्धांत फैला रहे हैं जिसका वास्तव में कोई आधार नहीं है।

टॅग्स :रूस-यूक्रेन विवादSergei Lavrovवोलोदिमीर जेलेंस्कीइजराइल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."

विश्वRussia Plane Crash: रूसी सैन्य विमान क्रीमिया में क्रैश, 29 यात्रियों की गई जान, तकनीकी चूक का संदेह

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वक्यों व्हाइट हाउस के नीचे नया बंकर बनवा रहे हैं डोनाल्ड ट्रम्प?, जो बाहर रहेंगे उनका क्या?