लाइव न्यूज़ :

हिजबुल्ला नेता ने भविष्य में इजराइल के किसी भी हमले का जवाब देने का प्रण किया

By भाषा | Updated: August 8, 2021 09:42 IST

Open in App

बेरूत, आठ अगस्त (एपी) आतंकवादी समूह हिजबुल्ला के नेता हसन नसरल्लाह ने शनिवार को कहा कि उसका समूह लेबनान पर भविष्य में इजराइल के किसी भी हवाई हमले का जवाब देगा। इससे एक दिन पहले हिजबुल्ला ने इजराइल की ओर कई रॉकेट दागे थे।

नसरल्लाह ने कहा कि यह मान लेना गलत होगा कि हिजबुल्ला लेबनान में आंतरिक मतभेदों या देश के खराब आर्थिक हालात के कारण रुकेगा। नसरल्ला की यह टिप्पणियां तब आयी है जब एक दिन पहले उसके समूह ने इजराइल की ओर रॉकेट दागते हुए इसे दक्षिण लेबनान पर इजराइली हवाई हमलों का जवाब बताया।

लेबनान की सीमा पर लगातार तीन दिन से हमले हो रहे हैं। लेबनान की सीमा पश्चिम एशिया में संघर्ष का एक प्रमुख स्थान है, जहां इजराइल और ईरान के बीच तनाव रहता है। ईरान हिजबुल्ला का समर्थन करता है।

नसरल्ला ने 2006 के इजराइल-हिजबुल्ला युद्ध को खत्म होने की 15वीं वर्षगांठ पर टेलीविजन पर दिए भाषण में कहा, ‘‘लेबनान पर इजराइली वायु सेना के किसी भी हवाई हमले का उचित तरीके से जवाब दिया जाएगा क्योंकि हम अपने देश की रक्षा करना चाहते हैं। यह कहकर गलत आकलन न करें कि हिजबुल्ला लेबनान की समस्याओं में व्यस्त है।’’

हिजबुल्ला के नेता ने कहा कि रॉकेट दागना एक ‘‘स्पष्ट संदेश’’ था। उन्होंने कहा कि हिजबुल्ला ने खुले मैदान में 20 रॉकेट दागे क्योंकि इजराइल ने भी खुले मैदान में बृहस्पतिवार को हवाई हमले किए थे।

गौरतलब है कि लेबनान अपने आधुनिक इतिहास में अब तक के सबसे खराब आर्थिक और वित्तीय संकट से जूझ रहा है।

इजराइल ने अनुमान जताया कि हिजबुल्ला के पास 130,000 से अधिक रॉकेट और मिसाइल हैं तथा वह देश में कहीं भी हमले करने में समर्थ है।

नसरल्ला ने कहा, ‘‘हम हमेशा कहते हैं कि हम युद्ध नहीं चाहते लेकिन हम इसके लिए तैयार हैं।’’ हिजबुल्ला नेता ने अपने भाषण में उस न्यायाधीश की कड़ी आलोचना की जिसने बेरूत के एक बंदरगाह में पिछले साल हुए विस्फोट की जांच की थी जिसमें कई लोग मारे गए और कई जख्मी हुए। नसरल्ला ने कहा कि न्यायाधीश तारिक बितर का काम ‘‘राजनीति’’ से प्रेरित है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

क्राइम अलर्टपरिचित ही निकला कातिल, फिरौती के लिए की गई थी नागपुर के 14 वर्षीय अथर्व की हत्या, सीसीटीवी से खुली साजिश, तीन आरोपी गिरफ्तार

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

विश्व अधिक खबरें

विश्वअफगानिस्तान में भारी बारिश, 77 लोगों की मौत, 137 लोग घायल और हजारों लोग विस्थापित, वीडियो

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

विश्ववैज्ञानिकों ने हमारे सौरमंडल के बाहर 45 पृथ्वी जैसे ग्रहों को खोज निकाला