लाइव न्यूज़ :

Israel vs Hezbollah: इजरायली हमले में अब तक हमास और हिजबुल्लाह के कितने कमांडर मारे गए? देखिए पूरी लिस्ट

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: September 28, 2024 15:22 IST

Israel vs Hezbollah: इजरायली सेना ने हिजबुल्लाह प्रमुख हसन नसरल्लाह मार गिराने का दावा किया है। इससे पहले इजरायली फौज जमीनी, हवाई और खुफिया ऑपरेशन में हमास और हिजबुल्लाह के कई अन्य शीर्ष नेताओं को भी मार चुकी है।

Open in App
ठळक मुद्देIsrael vs Hezbollah: इजरायली सेना ने हिजबुल्लाह प्रमुख हसन नसरल्लाह मार गिराने का दावा कियाIsrael vs Hezbollah: इस्माइल हनीयाह की 31 जुलाई को ईरान में हत्या कर दी गईIsrael vs Hezbollah: इजरायली हमलों में जान गंवाने वाले ये सभी नेता टॉप कमांडर थे

Israel vs Hezbollah: इजरायली सेना ने हिजबुल्लाह प्रमुख हसन नसरल्लाह मार गिराने का दावा किया है। इससे पहले इजरायली फौज जमीनी, हवाई और खुफिया ऑपरेशन में हमास और हिजबुल्लाह के कई अन्य शीर्ष नेताओं को भी मार चुकी है। इजरायली हमलों में जान गंवाने वाले ये सभी नेता टॉप कमांडर थे और लंबे समय से इजरायल के खिलाफ जारी प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष युद्ध में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे थे। यहां उन सभी टॉप लीडर्स की लिस्ट दी गई है जिन्हें इजरायल ने बीते कुछ महीनों में मार गिराया है।

हिजबुल्लाह के नेता

हसन नसरल्लाह: (Hassan Nasrallah)

इज़राइल ने 28 सितंबर को कहा कि शुक्रवार (27 सितंबर) को बेरूत में हवाई हमले में नसरल्लाह मारा गया। 

फुआद शुक्र: (Fuad Shukr)

30 जुलाई को एक इज़राइली हमले में फुआद शुक्र मारा गया। वह एक शीर्ष कमांडर और हिजबुल्लाह प्रमुख नसरल्लाह का दाहिना हाथ था।

मोहम्मद नासिर: (Mohammed Nasser)

3 जुलाई को एक वरिष्ठ हिजबुल्लाह कमांडर मोहम्मद नासिर इज़राइली हवाई हमले में मारा गया। इज़राइल ने दावा किया कि वह दक्षिण-पश्चिमी लेबनान से हमलों के लिए जिम्मेदार एक इकाई का नेतृत्व कर रहा था।

तालिब अब्दुल्ला (Taleb Abdallah)

वरिष्ठ हिजबुल्लाह कमांडर तालिब अब्दुल्ला  12 जून को एक कमांड सेंटर पर इज़राइली हमले में मारा गया। उनकी मृत्यु के कारण हिजबुल्लाह ने इज़राइल पर रॉकेट बैराज लॉन्च किया।

हमास के नेता

इस्माइल हनीयाह (Ismail Haniyeh)

इस्माइल हनीयाह की  31 जुलाई को ईरान में हत्या कर दी गई। फिलिस्तीनी उग्रवादी समूह ने उसकी मौत की घोषणा की, लेकिन इज़राइल ने इसकी जिम्मेदारी नहीं ली है।

मोहम्मद देइफ़ (Mohammed Deif)

इज़राइल का दावा है कि 13 जुलाई को गाजा में हवाई हमले में देइफ़ मारा गया। हमास के 7 अक्टूबर के हमले का एक प्रमुख योजनाकार, देइफ़ पहले भी 7 हत्या के प्रयासों में बच गया था। हमास ने उसकी मौत की पुष्टि नहीं की है।

सलेह अल-अरौरी (Saleh al-Arouri)

2 जनवरी, 2024 को बेरूत के दहियाह में एक इज़राइली ड्रोन हमले में क़स्साम ब्रिगेड के संस्थापक हमास के उप प्रमुख सालेह अल-अरौरी की मौत हो गई।

टॅग्स :इजराइलHamasबेंजामिन नेतन्याहूमिसाइलmissile
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

विश्वअमेरिका-इजरायल के वार बेअसर? हमलों के बावजूद ईरान की मिसाइल क्षमता बरकरार: रिपोर्ट

विश्वकौन कहता है कि अकेला चना भाड़ नहीं फोड़ता!

विश्वक्या खत्म होने वाला है ईरान युद्ध? ट्रंप ने राष्ट्र के नाम संबोधन में कहा- "हमने वो पा लिया जिसके लिए लड़ रहे..."

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

विश्व अधिक खबरें

विश्वअसल समस्या ट्रम्प हैं या दुनिया का दरोगा बनने की अमेरिकी मनोदशा?

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

विश्व2027 में रिटायरमेंट और 2026 में जबरन हटाया?, सेना प्रमुख जनरल रैंडी जॉर्ज पर गाज?, ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा में हलचल

विश्वNASA Artemis II: पृथ्वी पीछे छूटी, लक्ष्य सामने! मानव इतिहास में पहली बार आर्टेमिस II 'वहां' जाने की तैयारी, जहां कोई नहीं पहुंचा

विश्वक्यों व्हाइट हाउस के नीचे नया बंकर बनवा रहे हैं डोनाल्ड ट्रम्प?, जो बाहर रहेंगे उनका क्या?